Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2025 : बेंगलुरु और पंजाब के बीच 34वां मैच, इस सीजन पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरी डिटेल्स 

Follow on Google News
IPL 2025 : बेंगलुरु और पंजाब के बीच 34वां मैच, इस सीजन पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानें पूरी डिटेल्स 
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में आज बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच 34वां मैच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों का यह इस सीजन का पहला मैच होगा। दरअसल, RCB और PBKS इस मैदान में पिछले साल आमने-सामने हुई थी। साथ ही बेंगलुरु के स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले जा चुके है। 

दोनों टीमों के पिछले मैच का स्कोर 

बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने पिछले 6 मैचों में कुल 248 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने मुंबई के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ बॉलर में RCB के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं।  पंजाब की बात करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के टॉप स्कोरर हैं। जिन्होंने 6 मैचों में कुल 250 रन बनाए थे। सीजन के पहले मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने पिछले 6 मैचों में 8 विकेट लिए है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानासन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

पिच रिपोर्ट 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। वहीं स्पिनर्स को इस पिच पर थोड़ी मदद मिलती है। इस स्टेडियम में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 और चेज करने वाली टीम ने 52 मैच जीते। जबकि चार मैचों के टाई हुआ। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन

18 अप्रैल को मौसम गर्म रहेगा वहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मैच वाले दिन यहां का टेम्प्रेचर 22 से 32 डिग्री रहेगा। वहीं हवा 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। ये भी पढ़ें- चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की गरमा-गरमी, ट्रम्प बोले- हम चीन से अच्छा सौदा करने जा रहे, चीन पर लगाया 245% टैरिफ
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts