International Yoga Day 2025 : ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ की थीम पर होगा आयोजन, सीएम करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व

Follow on Google News
International Yoga Day 2025 : ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ की थीम पर होगा आयोजन, सीएम करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का नेतृत्व

भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद भव्य और संगठित रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य’ रखी गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित राज्य स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी का होगा सीधा प्रसारण

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशाखापत्तनम में आयोजित योग कार्यक्रम के सीधा प्रसारण से होगी। इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं सांसद खजुराहो वीडी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आयुष सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

हर जिले में आयोजित होगा योग दिवस कार्यक्रम

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में योग दिवस के आयोजनों के लिए मुख्य अतिथि नामित किए हैं। कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

  • भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला
  • देवास: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
  • ग्वालियर: मंत्री नारायण सिंह कुशवाह
  • उज्जैन: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल
  • जबलपुर: मंत्री राकेश सिंह
  • अन्य जिलों में भी सांसद, विधायक और राज्य मंत्री भाग लेंगे

योग को जन आंदोलन बनाने की दिशा में प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, योग भारतीय संस्कृति का गौरव है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और संतुलन का प्रतीक बन गया है। हमें योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। योग भारत की प्राचीनतम परंपराओं में से एक है और इसे जीवन का अंग बनाना चाहिए। योग दिवस के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे और स्वस्थ जीवन की दिशा में अग्रसर हो।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts