Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्पेन के अल्मेरिया में जंगल की आग से तबाही :12 की मौत, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

स्पेन के अल्मेरिया प्रांत में भीषण जंगल की आग से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। भीषण गर्मी और तेज हवाओं के बीच आग तेजी से फैली। राहत और बचाव कार्य के लिए दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं।
12 की मौत, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला गया
स्पेन के अल्मेरिया प्रांत में भीषण जंगल की आग से 12 लोगों की मौत हो गई

स्पेन के दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी के बीच अल्मेरिया प्रांत के लॉस गैलार्डोस क्षेत्र में लगी जंगल की आग ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अंडालूसिया प्रशासन ने छह और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की है। अधिकांश मृतक बेदार गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

कई लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

आग की चपेट में आने से कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। इनमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जबकि एक व्यक्ति को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया।

Twitter Post

150 दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

आग पर काबू पाने के लिए करीब 150 दमकलकर्मियों को लगाया गया है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लगभग 50 लोगों को अस्थायी रूप से एक सांस्कृतिक केंद्र में ठहराया गया है। स्पेन की आपातकालीन बचाव इकाई भी राहत कार्य में शामिल की गई है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली की तार गिरने से सूखी झाड़ियों में आग लगी, जो तेज गर्म हवाओं के कारण तेजी से फैल गई।

Breaking News

भीषण गर्मी बनी बड़ी वजह

अंडालूसिया के कई इलाकों में पहले से ही भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी था। हाल के वर्षों में स्पेन में तापमान अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे जंगल की आग का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहा खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण दक्षिणी यूरोप में लू, सूखा और जंगल की आग की घटनाएं पहले से अधिक गंभीर और लंबी होती जा रही हैं। यूरोपीय अग्नि सूचना प्रणाली (EFFIS) के अनुसार, 2025 में स्पेन में 3.93 लाख हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आग की चपेट में आया, जो हाल के वर्षों का सबसे बड़ा नुकसान माना गया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts