PlayBreaking News

ड्रोन हमलों से बौखलाया पाकिस्तान?ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा- भारत ने मेडिसिन की आड़ में भेजे हथियार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान से हुए ड्रोन हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि भारत ने 5 टन दवाइयों की खेप के साथ ड्रोन भेजे होंगे, हालांकि अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। भारत लंबे समय से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता भेजता रहा है।
Follow on Google News
ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा- भारत ने मेडिसिन की आड़ में भेजे हथियार
ख्वाजा आसिफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान से हुए ड्रोन हमलों के लिए भारत पर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि भारत ने अफगानिस्तान को भेजी गई दवाइयों की खेप के साथ ड्रोन भी भेजे होंगे, जिनका इस्तेमाल बाद में पाकिस्तान में हमलों के लिए किया गया।

टीवी इंटरव्यू में लगाया आरोप

एक टीवी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ से पूछा कि क्या भारत ने दवाइयों की खेप के जरिए अफगानिस्तान में ड्रोन भेजे थे। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें 100 फीसदी सच्चाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शक नहीं है कि भारत अफगानिस्तान को हथियार भी भेज रहा होगा। हालांकि, ख्वाजा आसिफ ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

5 टन दवाइयों की खेप को बनाया आधार

दरअसल, पिछले सप्ताह भारत ने मानवीय सहायता के तहत अफगानिस्तान को 5 टन दवाइयों की खेप भेजी थी। भारत लंबे समय से अफगानिस्तान को दवाइयां और अन्य राहत सामग्री भेजता रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि इसी दवा की खेप के साथ ड्रोन भी भेजे गए, जिनका इस्तेमाल बाद में पाकिस्तान पर हमले में किया गया।

international

ड्रोन हमलों के बाद बढ़े आरोप

भारत की ओर से दवाइयां भेजे जाने के एक दिन बाद अफगान तालिबान की सेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में कथित तौर पर ISIS के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए भारत पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।

सीमा पर बढ़ा तनाव

हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान की सेना ने काबुल, कंधार और अन्य इलाकों में कार्रवाई की थी। इसके जवाब में अफगान तालिबान ने भी सख्त रुख अपनाया और सीमा पर तनाव के बीच ड्रोन हमले किए।

पाकिस्तान के सामने आंतरिक सुरक्षा चुनौती

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में लंबे समय से कई सशस्त्र विद्रोही और आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और सरकारी अधिकारियों पर लगातार हमले होते रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक और ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts