इंडोनेशिया में सुबह-सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई का झटका

इंडोनेशिया में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। भूकंप सुबह 5:07 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।
स्थिति पर बनाए हुए हैं नजर
NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भूकंप की जानकारी दी। सुबह के समय भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की भी सूचना नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता और उसकी गहराई से उसके संभावित असर का अंदाजा लगाया जाता है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
भूकंप आए तो क्या करें?
भूकंप के दौरान सबसे जरूरी है कि घबराएं नहीं। अगर आप घर के अंदर हैं तो किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर व गर्दन को हाथों से ढककर रखें। खिड़की, शीशे और भारी सामान से दूरी बनाए रखें। झटकों के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
अगर आप बाहर हैं तो इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और तारों से दूर किसी खुले स्थान पर चले जाएं। अगर आप गाड़ी में हैं तो सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोकें और झटके खत्म होने तक गाड़ी के अंदर ही रहें। भूकंप के बाद गैस और बिजली की लाइनों को लेकर भी सावधानी बरतें। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और स्थिति से जुड़ी जानकारी के लिए प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें।




















