AI कंपनी के कॉपीराइट दावे पर लोक गीत का वीडियो यूट्यूब से हटा, गायिका की अपील भी खारिज

यूट्यूब पर कॉपी किए गाने और उसके राइट्स के लिए लड़ाई कितनी परेशान करने वाली हो सकती है यह सामने आय है बल्गेरियन गायिका के मामले से। उनका गाया गाना एक एआई कंपनी ने कॉपी किया, यूज किया, कई मिलियन व्यूज पाए और गायिका का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया। जिस गाने की बात हो रही है वह एक पुराना लोक गीत है, जिसके रचयिता का पता नहीं है और इसकी रचना को 'पब्लिक डोमेन' (सार्वजनिक संपत्ति) माना जाता है।
कोरोना के समय रिकॉर्ड किया था
यह मामला पारंपरिक बल्गेरियाई लोक गीत "ब्रे पेट्रुनको" (Bre Petrunko) की एक 'अकापेला' (बिना वाद्ययंत्रों के गायन) रिकॉर्डिंग से जुड़ा है। इसे लेखिका और संगीतकार सामंथा शॉकन ने COVID-19 महामारी के दौरान रिकॉर्ड किया था। शॉकन ने इसे सबसे पहले साउंडक्लाउड (SoundCloud) पर पब्लिश किया था और लगभग दो साल बाद इसी रिकॉर्डिंग को यूट्यूब पर पोस्ट किया। करीब चार साल में इस वीडियो को 1,25,000 बार देखा गया। यह वीडियो हटाने का नोटिस अचानक आया और अपलोड करने वाली संगीतकार की दोनों अपीलें भी खारिज कर दी गईं। वीडियो को हटाने का नोटिस रिकॉर्डिंग बनने के लगभग 5 साल बाद और इसे पोस्ट किए जाने के करीब चार साल बाद आया।
कमेंट आए तो जांच की गई
2025 की गर्मियों के आसपास जब वीडियो पर कमेंट्स आने लगे तो उन्होंने इस मामले की जांच की। उन्हें पता चला कि उनकी आवाज कई DJ और इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माताओं (electronic music producers) तक पहुंच गई है और दर्जनों गानों में इसका इस्तेमाल (सैंपल के तौर पर) किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक ऐसा गाना सुना जिसमें उनकी अपनी आवाज थी और उस गाने को 40 लाख (4 मिलियन) से ज्यादा बार सुना जा चुका था।
कॉपी करने वाली कंपनी ने माफी मांगी
ऑडियो के स्रोत का पता लगाने पर लूपमास्टर्स (Loopmasters) नाम की एक म्यूजिक सैंपल कंपनी का नाम सामने आया। इस कंपनी ने फोल्क लेजेंड्स (Folk Legends) नाम के एक सैंपल पैक में सामंथा शॉकन की रिकॉर्डिंग शामिल की थी और उसे बेच रही थी। जब इस बारे में कंपनी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने माफी मांगी और सैंपल पैक की बिक्री के आधार पर रॉयल्टी देने के लिए सहमति जताई।
कॉपीराइट के आधार पर वीडियो को हटा दिया गया
अक्टूबर 2026 में मामला तब एक नया मोड़ ले गया जब कॉपीराइट के आधार पर संगीतकार सामंथा शॉकन का अपना ही यूट्यूब वीडियो हटा दिया गया। यह दावा मीडिया नोव रिकॉर्ड्स (Media Nov Records) की ओर से किया गया था जो लूपमास्टर्स से अलग एक म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। शोकिन का तर्क था कि चूंकि यह लोक गीत पब्लिक डोमेन में है और अपनी परफॉरमेंस की रिकॉर्डिंग उनके पास खुद की है, इसलिए पूरी स्थिति स्पष्ट करने के बाद वीडियो को वापस बहाल कर दिया जाएगा। लेकिन, उनकी दोनों अपीलें खारिज कर दी गईं। यूट्यूब ने जवाब दिया कि वह इन अपीलों को स्वीकार नहीं कर सकता। क्योंकि, यह तय करना उनके लिए संभव नहीं था कि दावा सही है या नहीं। साथ ही यूट्यूब ने उन्हें सलाह दी कि वे सीधे राइट्स होल्डर (अधिकार धारक) से संपर्क करें।
कह दिया मेल स्पैम में चला गया था
शॉकन ने ईमेल और फोन के जरिए 'मीडिया नोव रिकॉर्ड्स' से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि एक एक न्यूज ऑर्गेनाइजेशन की पूछताछ के बाद कंपनी ने सामंथा शॉकन से संपर्क किया और उनसे उनके अधिकारों को साबित करने वाले दस्तावेज मांगे, जैसे कि मूल रिकॉर्डिंग और उसके प्रकाशन की तारीख। कंपनी ने बताया कि उनके ईमेल गलती से स्पैम फोल्डर में चले गए थे। इस घटनाक्रम ने एक संरचनात्मक समस्या (structural problem) को उजागर कर दिया है। अधिकारों का स्वामित्व (राइट्स) स्पष्ट न होने पर भी ऑटोमेटेड क्लेम की प्रक्रिया आगे बढ़ जाती है और अपील की प्रक्रिया असल में काम ही नहीं करती। हालांकि यूट्यूब ने पुष्टि की है कि क्लेम वापस लिए जाने के बाद उसने रिकॉर्डिंग को बहाल कर दिया है।




















