Peoples Update Special :इंदौर पहुंची 15 करोड़ की रॉल्स रॉयस कलिनन सीरीज-2, MP की पहली डिलीवरी

इंदौर के दो युवाओं ने रॉल्स-रॉयस की सुपर लग्जरी SUV कलिनन सीरीज-2 खरीदी है। 15 करोड़ रुपए की कार में लगभग 3 करोड़ रुपए का कस्टमाइजेशन कराया गया है।
इंदौर पहुंची 15 करोड़ की रॉल्स रॉयस कलिनन सीरीज-2, MP की पहली डिलीवरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नवीन यादव, इंदौर। ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड रॉल्स-रॉयस की सुपर लग्जरी SUV कलिनन सीरीज-2 अब इंदौर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। यह मप्र की पहली और सबसे महंगी कलिनन सीरीज-2 कार है, जिसकी डिलीवरी गुरुवार को कंपनी ने इंदौर में की। हाल ही में यह कार बॉलीवुड रैपर बादशाह ने भी खरीदी थी। यह मॉडल देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के कलेक्शन में भी शामिल है।

    Uploaded media

    डार्क ब्लू शेड कॉम्बिनेशन

    इंदौर के उद्योगपति केके सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने यह कार 15.10 करोड़ रुपए में खरीदी है। इसमें लगभग 3 करोड़ रुपए का कस्टमाइजेशन किया गया है। डार्क ब्लू शेड कॉम्बिनेशन में आई यह कार मप्र की अब तक की सबसे महंगी कार मानी जा रही है। इस कार के लिए आरटीओ से विशेष नंबर 0085 खरीदा जा रहा है। कार की ऑनर साक्षी सिंह ने बताया कि यह उनकी ड्रीम कार है, जिसे तैयार होने में एक साल लगा और इसे सीधे यूके से फ्लाइट द्वारा दिल्ली और फिर सड़क रास्ते से इंदौर भेजा गया। इसे ग्राहक की पसंद के अनुसार पूरी तरह से हैंड-मेड तैयार किया गया है।

    Uploaded media

     कस्टम फीचर्स में शामिल हैं

    • डार्क ब्लू एक्सटीरियर- स्पेशल एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन
    • क्रोम कस्टम व्हील्स (23-इंच ऑप्शन)
    • स्पेशल Mandarin ऑरेंज इंटीरियर- सीटें, डैशबोर्ड व डोर पैनल्स
    • स्पेशल रूफ-लाइटिंग सिस्टम
    • नया लो ड्राइविंग मोड-ऑफ-रोड व हाई-परफॉर्मेंस ड्राइव के लिए 

    गाड़ी की परफॉर्मेंस

    • 6.75-लीटर V12 ट्विन-टर्बो इंजन
    • 563 HP पावर व 850 N टॉर्क
    • 0-60 किमी/घंटा 4.9 सेकंड
    • 0-100 किमी/घंटा  5.2 सेकंड
    • टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा
    • ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm बटन दबाते ही बढ़कर 230 mm

    कलिनन सीरीज-2 की खास पहचान

    2024 में लॉन्च हुई इस सीरीज की डिलीवरी देश में तेजी से बढ़ रही है। देशभर में इसके मालिकों में अल्लू अर्जुन, अजय देवगन, भूषण कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts