इंदौर : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गहरे पानी में चले गए थे

इंदौर : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गहरे पानी में चले गए थे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 साल के मलखान नरवरिया और 10 साल के लक ठाकुर के रूप में हुई है। तीसरे दोस्त ने डर के कारण परिजनों को देर से खबर दी।

    रात 11 बजे मिले बच्चों के शव

    घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग तालाब पर पहुंचे और बच्चों को खोजने लगे। घंटों मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे मोहल्ले के ही भोला और छोटू ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भिजवाए और मर्ग कायम किया।

    मां ने बनाई थी अंडाकरी, बेटे की मौत की खबर आई

    लक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। हादसे वाले दिन मां ने बेटे की पसंद की अंडाकरी बनाई थी और खाने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़ दिया। वहीं, मलखान प्रज्ञा स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका छोटा भाई 7 साल का है। मलखान अपनी मां और मामा के साथ इंदौर में रहता था।

    लगातार तीसरी घटना, लोगों ने मांगी सुरक्षा

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तालाब में डूबने की यह लगातार तीसरी घटना है। रहवासियों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा इंतजाम करने और बच्चों को बचाने के उपाय करने की मांग की है ताकि आगे ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts