Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डीजल महंगा, बढ़ी ऑपरेटिंग कॉस्ट ;इंदौर में 1 जून से ट्रांसपोर्ट भाड़ा 20% तक बढ़ेगा

इंदौर में 1 जून से पार्सल और ट्रांसपोर्ट भाड़ा 20 प्रतिशत महंगा होने जा रहा है। डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने के चलते ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने यह फैसला लिया है। इसका असर व्यापारियों और आम लोगों दोनों पर पड़ सकता है।
इंदौर में 1 जून से ट्रांसपोर्ट भाड़ा 20% तक बढ़ेगा

इंदौर में अब सामान भेजना और मंगाना महंगा होने वाला है। लगातार बढ़ती डीजल कीमतों, महंगाई और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की वजह से पार्सल ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया है। एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एवं फ्लीट ऑनर्स, इंदौर ने घोषणा की है कि 1 जून 2026 से ट्रांसपोर्ट भाड़े में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी। यह फैसला एसोसिएशन की बैठक में सभी की सहमति से लिया गया। कारोबारियों का कहना है कि बढ़ते खर्च के बीच पुरानी दरों पर काम करना अब मुश्किल हो गया था।

डीजल, टायर और लेबर... हर तरफ बढ़ा खर्च

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में ट्रांसपोर्ट कारोबार चलाना काफी महंगा हो गया है। डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा टायर, स्पेयर पार्ट्स, टोल टैक्स, इंश्योरेंस और गाड़ियों की मेंटेनेंस पर भी पहले से ज्यादा खर्च आ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी लंबे समय से पुराने रेट पर काम कर रहे थे, लेकिन अब बढ़ती लागत के कारण ऐसा करना मुश्किल हो गया है। राकेश तिवारी के मुताबिक पीक सीजन में ज्यादा लेबर लगानी पड़ती है, जिससे खर्च और बढ़ जाता है। वहीं मजदूरों की कमी भी ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।

Breaking News

26 मई की डीजल कीमतों को देखते हुए लिया फैसला

एसोसिएशन का कहना है कि भाड़ा बढ़ाने का फैसला 26 मई 2026 की डीजल दरों को ध्यान में रखकर लिया गया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के मुताबिक लगातार बढ़ते खर्च का सीधा असर उनके काम और सेवाओं पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर आने वाले समय में डीजल और बाकी खर्च इसी तरह बढ़ते रहे तो आगे भी रेट में बदलाव करना पड़ सकता है। कारोबारियों का मानना है कि ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए भाड़ा बढ़ाना जरूरी हो गया था।

ये भी पढ़ें: घर बनवाना हुआ मंहगा! महंगाई की मार से बिल्डर परेशान; लोहा, सीमेंट और टाइल्स के दाम 20 से 30% बढ़े

व्यापारियों और कंपनियों पर भी दिखेगा असर

एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि नई ट्रांसपोर्ट दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी। इसका असर कंपनियों, डिपो, सी एंड एफ एजेंट्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और दूसरे व्यापारिक संस्थानों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जून से बनने वाले सभी बिल और भुगतान नई दरों के हिसाब से किए जाएंगे। कपिल शर्मा ने व्यापारिक संगठनों और ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि कारोबारी संगठन इस फैसले को समझेंगे और सहयोग करेंगे, ताकि ट्रांसपोर्ट सेवाएं बिना किसी परेशानी के चलती रहें।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts