Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में सीटों का संकट, स्लीपर में 490 तक पहुंची वेटिंग

अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में लगातार छुट्टियों के चलते इंदौर से चलने और गुजरने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन का दबाव बढ़ गया है। अवंतिका एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग 490 तक पहुंच गई है। इंदौर-दौंड और इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस में भी स्लीपर और थर्ड एसी की सीटों पर लंबी वेटिंग चल रही है।
छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में सीटों का संकट, स्लीपर में 490 तक पहुंची वेटिंग
फाइल फोटो

इंदौर। अगस्त माह के अंत और सितंबर में लगातार आने वाली छुट्टियों का असर ट्रेनों की बुकिंग पर अभी से दिखाई देने लगा है। छुट्टियां शुरू होने से पहले ही इंदौर से चलने और गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म सीटों का संकट खड़ा हो गया है। सबसे ज्यादा दबाव स्लीपर और थर्ड एसी में है। स्थिति यह है कि मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में 26 अगस्त की यात्रा के लिए स्लीपर की वेटिंग 490 तक पहुंच गई है। वहीं इंदौर-दौंड और इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस में भी स्लीपर और थर्ड एसी में लंबी वेटिंग चल रही है।

छुट्टियां करीब होने पर और बढ़ेगी मांग

ट्रेवल एजेंट्स के अनुसार अवंतिका एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर में 490 यात्रियों की वेटिंग है। इसी दिन थर्ड एसी में 50 और सेकंड एसी में 53 की प्रतीक्षा सूची है। 27 अगस्त को भी स्थिति सामान्य नहीं है। इस दिन स्लीपर की वेटिंग 112, थर्ड एसी की 93 और सेकंड एसी की 39 तक पहुंच गई है। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग 81 और थर्ड एसी की 45 है। 27 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग बढ़कर 97 और थर्ड एसी की 69 हो गई है। इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस में भी 26 अगस्त को स्लीपर में 120 और थर्ड एसी में 30 यात्रियों की वेटिंग है।इससे अंदाजा लया जा सकता है कि छुट्टियों के करीब आते-आते इस रूट पर सीटों की मांग और बढ़ सकती है।

Breaking News

सितंबर की शुरुआत में भी कन्फर्म टिकट मुश्किल

अगस्त के बाद सितंबर की शुरुआत में भी ट्रेनों में सीटों की मांग बनी हुई है। 2 सितंबर को अवंतिका एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 42 और थर्ड एसी में 31 है। 3 सितंबर को स्लीपर की वेटिंग बढ़कर 55 तक पहुंच गई है। यानी छुट्टियों का असर केवल अगस्त के अंतिम सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सितंबर के शुरुआती दिनों में भी ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में शाही अंदाज में निकले बाबा महाकाल, 6.19 लाख भक्तों ने किए दर्शन

28 से 30 अगस्त और 4 से 6 सितंबर तक छुट्टियां 

लगातार तीन दिन की छुट्टियां यात्रियों की संख्या बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। इसके बाद 29 अगस्त शनिवार और 30 अगस्त रविवार होने से लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा। इसी तरह 4 सितंबर को जन्माष्टमी है और इसके बाद 5 व 6 सितंबर को शनिवार-रविवार होने से फिर तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इन छुट्टियों को देखते हुए यात्रियों ने पहले से ही टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है। परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों में सबसे ज्यादा मांग स्लीपर और थर्ड एसी की है। छुट्टियां नजदीक आने पर वेटिंग और बढ़ने की आशंका है।रेलवे की ओर से छुट्टियों के दौरान अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं, लेकिन नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग लगातार बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान अस्थायी राहत के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ इंदौर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के नियमित फेरे भी बढ़ाए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: NSP Scholarship 2026-27: स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक मौका

कुछ ट्रेनों में रिजर्वेशन स्टेटस

  • अवंतिका एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग 490, थर्ड एसी में 50 और सेकंड एसी में 53 तक पहुंची
  • इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में भी स्लीपर की वेटिंग 81 से 97 तक, थर्ड एसी में 69 तक पहुंची
  • इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस में 26 अगस्त को स्लीपर में 120 और थर्ड एसी में 30 की वेटिंग
  • 28 से 30 अगस्त और 4 से 6 सितंबर की लगातार छुट्टियों के कारण आगे और बढ़ सकती है भीड़
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts