Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में बस यार्ड बना आग का गोला!देखते ही देखते 3 बसें जलकर राख

इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास पालदा बस स्टैंड के नजदीक शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी बस यार्ड में खड़ी तीन बसों में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते 3 बसें जलकर राख
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के सबसे साफ इंदौर में शनिवार रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। तीन इमली चौराहे के पास स्थित पालदा बस स्टैंड के नजदीक एक निजी बस यार्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि वहां खड़ी तीन बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

    यह भी पढ़ें: सागर जिले के बंडा में बोर से गैस रिसाव के बाद भड़की आग से अफरा-तफरी

    5 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पाया काबू

    आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर एक-दो नहीं बल्कि पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के बाद भी टीम लंबे समय तक कूलिंग का काम करती रही, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे।

    यह भी पढ़ें: Ratlam News : रतलाम की इंडियन बैंक में लगी आग, जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर हुए खाक

    फायर फाइटर्स अधिकारियों के अनुसार, अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास खड़ी अन्य बसों और वाहनों तक भी आग फैल सकती थी, जिससे नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता था।

    खाली मैदान में खड़ी थीं बसें

    पुलिस के मुताबिक पालदा बस स्टैंड के पास एक खाली मैदान में बस ऑपरेटर ने अपना अस्थायी यार्ड बना रखा है। इसी यार्ड में बसों को खड़ा किया जाता था। ACP विजय चौधरी ने बताया कि  बस ऑपरेटर ने यार्ड की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार भी तैनात किया हुआ था। चौकीदार के मुताबिक जिन बसों में आग लगी, वे करीब 20 दिनों से वहीं खड़ी थीं और उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

    एक बस से शुरू हुई आग, तीन बसें शिकार

    चौकीदार ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को बताया कि सबसे पहले अचानक एक बस में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज फैल गई कि पास में खड़ी दो अन्य बसें भी उसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते तीनों बसों में भीषण आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
    बताया जा रहा है कि जिन बसों में आग लगी, वे श्रीनाथ ट्रेवल्स, निधि ट्रेवल्स और देवा ट्रेवल्स की थीं। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग आखिर लगी कैसे।
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह तकनीकी खराबी भी हो सकती है या फिर किसी अन्य वजह से आग लगी हो सकती है।

    साजिश की आशंका से फोरेंसिक टीम बुलाई

    आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। इस कारण पूरे मामले की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया गया है।
    फोरेंसिक टीम बसों के जले हुए हिस्सों और आसपास के इलाके की जांच कर रही है, ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा सके। अगर किसी तरह की साजिश सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

    घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग डर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर बस यार्ड में लगी इस भीषण आग के पीछे असली वजह क्या थी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts