Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हर आरोप पर सिर्फ जांच... फिर एसआई पर क्यों नहीं आती आंच? पुराने सुसाइड केस के बाद अब ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नया विवाद

लसूड़िया में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान महिला ने 10 हजार रुपये लेने का लगाया आरोप, 2023 के मोबाइल व्यापारी सुसाइड केस के कथित नोट में भी एसआई महेश चौहान का नाम आया था
हर आरोप पर सिर्फ जांच... फिर एसआई पर क्यों नहीं आती आंच? पुराने सुसाइड केस के बाद अब ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नया विवाद
सब इंस्पेक्टर महेश चौहान।

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक महिला और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद में सब इंस्पेक्टर महेश चौहान का नाम सामने आने के बाद उनके पुराने मामलों की भी चर्चा शुरू हो गई है। वर्ष 2023 में भंवरकुआ क्षेत्र के एक होटल में मोबाइल व्यापारी के आत्महत्या मामले में भी एसआई महेश चौहान का नाम सामने आया था। उस मामले में मृतक मोबाइल व्यापारी ने पांच पन्नों का कथित सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें तत्कालीन एसआई महेश चौहान और आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार पर प्रताड़ना सहित गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि इन आरोपों की कानूनी जांच और कार्रवाई अलग विषय है। नए मामले में भी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: बिलासपुर में रातभर बवाल के बाद एक्शन, सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू

लसूड़िया में चेकिंग के दौरान विवाद

लसूड़िया इलाके में दो दिन पहले देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने विजय सोनाने को रोका। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कार जब्त कर चालानी कार्रवाई करने की बात कही। विजय के साथ मौजूद महिला ने आरोप लगाया कि मामले को लेकर पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान उनसे रुपये मांगे गए। महिला का दावा है कि विजय एटीएम से 10 हजार रुपये निकालकर लाए और पुलिसकर्मियों को दिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चालानी कार्रवाई की कोई रसीद नहीं दी गई। महिला के अनुसार, इसी बात को लेकर पुलिस और उनके बीच विवाद बढ़ गया। विजय ने मौके पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला बार-बार पुलिसकर्मियों से कार्रवाई की

 

ये भी पढ़ें: 1.5 करोड़ की घूस का खेल पड़ा भारी! CGST के 2 अफसर गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद अदालत में पलटा मामला

रसीद मांगे जाने की बात कहती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई, तीसरे दिन धड़ाम! ‘टॉक्सिक’ के तीसरे दिन के चौंकाने वाले आंकड़े

पुलिस बोली- वीडियो की जांच के बाद होगा खुलासा

मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। वहीं, जिस एसआई महेश चौहान पर महिला ने आरोप लगाए हैं, उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी।

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ के बीच नई आफत का खतरा ! लेंडे नदी पर बनी झील कभी भी फट सकती है; चीन ने जारी की चेतावनी

एसआई का दावा- महिला बेवजह विवाद कर रही थी

एसआई महेश चौहान की ओर से सामने आए पक्ष में आरोपों को निराधार बताया गया है। उनका कहना है कि महिला बेवजह विवाद करने आई थी और खुद को पत्रकार बता रही थी। पुलिस का दावा है कि उनके साथ मौजूद व्यक्ति को रोका गया था और वह कथित रूप से नशे में था। आरोप है कि उसने जांच मशीन में फूंक मारने के बाद वहां से जाने की कोशिश की। एसआई के अनुसार, पुलिस टीम ने किसी से कोई पैसा नहीं लिया और रिश्वत के आरोप झूठे हैं। अब वायरल वीडियो, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या पुलिस का पक्ष सही है।

ये भी पढ़ें: रीवा में डिलीवरी के बाद मां-बच्चे ने तोड़ा दम! 4 कर्मचारी सस्पेंड, अब 5 सदस्यीय कमेटी खोलेगी इलाज का राज

2023 के व्यापारी सुसाइड केस में भी सामने आया था नाम

लसूड़िया के ताजा विवाद के बाद वर्ष 2023 का एक पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है। भंवरकुआ क्षेत्र स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में मोबाइल व्यापारी राजीव शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से पांच पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में उसने तत्कालीन एसआई महेश चौहान और आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार पर प्रताड़ित करने और झूठे मामलों में फंसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट में लिखे आरोपों के अनुसार, मृतक ने दावा किया था कि पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना और लगातार दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। नोट में रुपये मांगने, झूठे केस में फंसाने और जब्त किए गए सामान को लेकर भी आरोप लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में बड़ा हादसा! स्वामी नारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा गड्ढे में समाया, पानी भरने से कमजोर हुई नींव

‘पता है केस फर्जी है, 25 लाख दो खत्म कर दूंगा’

सुसाइड नोट में मृतक ने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ दर्ज मामले को लेकर उससे कथित रूप से लाखों रुपये की मांग की गई थी। नोट के अनुसार, उसने दावा किया था कि जब उसने पुलिस अधिकारी से कहा कि मामले में इस्तेमाल किए गए स्टाम्प और दस्तावेज फर्जी हैं, तो कथित तौर पर उससे कहा गया कि मामला खत्म करने के लिए 25 लाख रुपये देने होंगे। मृतक ने यह भी लिखा था कि रुपये नहीं देने पर उसे और उसकी पत्नी को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। सुसाइड नोट में यह आरोप भी लगाया गया था कि गिरफ्तारी के दौरान उसका लैपटॉप, सोने के आभूषण, मोबाइल, चांदी की वस्तुएं और अन्य सामान जब्त किया गया, लेकिन उसका पूरा रिकॉर्ड अदालत में पेश नहीं किया गया। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 29 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 87 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; MP समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

आरक्षक पर भी लगाए थे रुपये लेने के आरोप

मृतक ने सुसाइड नोट में आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार के साथ अपने पुराने आर्थिक लेन-देन का भी जिक्र किया था। उसने दावा किया था कि उसने प्रशांत और उसके परिवार से रुपये लिए थे, जिन्हें बाद में चुका दिया गया। नोट में यह आरोप लगाया गया था कि भुगतान पूरा होने के बावजूद उससे लगातार रुपये मांगे जाते रहे। मृतक ने यह भी लिखा था कि कथित दबाव और धमकियों के कारण वह परेशान था।

ये भी पढ़ें: बिहार SI भर्ती में अचानक ब्रेक! PET और वेरिफिकेशन टला, 1799 अभ्यर्थियों पर क्या होगा असर?

पुराने मामले में हुई थी कार्रवाई

मोबाइल व्यापारी आत्महत्या मामले में आरक्षक प्रशांत सिंह परिहार के खिलाफ कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भी जाना पड़ा था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। वहीं, एसआई महेश चौहान को लेकर भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई और जांच की चर्चा रही। आरोपों के बाद उन्हें लाइन अटैच या निलंबित किए जाने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में वे दोबारा सेवा में लौट आए।

सवाल फिर वही- हर बार जांच, लेकिन जिम्मेदारी किसकी?

लसूड़िया में सामने आए ताजा विवाद और पुराने आत्महत्या मामले के आरोपों के बीच पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। किसी पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगने के बाद जांच शुरू होना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सवाल यह है कि जांच कितनी निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से पूरी होती है और उसकी अंतिम जिम्मेदारी किस स्तर पर तय की जाती है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts