Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

29 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 87 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; MP समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

29 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 87 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना, MP में भी चेतावनी।
29 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 87 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; MP समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 29 अगस्त के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज बारिश और आंधी की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बताया गया है। ऐसे में यात्रा करने वालों को मौसम विभाग का ताजा अपडेट देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है।

15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। उत्तर भारत के राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बारिश के साथ 55 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

दिल्ली में 29 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Breaking News

बिहार में 70 किमी की रफ्तार से चल सकती है आंधी

बिहार के पटना, सारण, सिवान, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का येलो अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

शहर  अधिकतम तापमान (29 अगस्त) न्यूनतम तापमान (29 अगस्त)
दिल्ली 36°C 28°C
मुंबई
30°C
27°C
चैन्नई 34°C   28°C
कोलकाता 33°C    27°C
लखनऊ 31°C  27°C
पटना 32°C  27°C
रांची 28°C     24°C
भोपाल 27°C     23°C
जयपुर 33°C     24°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 24°C 20°C

झारखंड में 29-30 अगस्त तक मौसम खराब रहने का अलर्ट

झारखंड के रांची, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल में तेज बारिश का खतरा

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मनाली में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रात 1 बजे पलटा ट्रक, चीलघाट पुल के पास नाले में समाया 16 चक्का ट्रक! दो लोगों की तलाश जारी, SDERF ने संभाला मोर्चा

पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी बिगड़ेगा मौसम

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और नादिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान के अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, खंडवा, मंडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर, मछुआरों को सलाह

तेज बारिश के चलते 5 से अधिक राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है। वहीं, 4 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा उत्तरी ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ घंटों के दौरान कई राज्यों में मौसम का असर और तेज हो सकता है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts