Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में सांदीपनी स्कूल की बस पलटी, 4 बच्चे समेत चालक-कंडक्टर घायल; लापरवाही पर कार्रवाई

सोहागपुर में सांदीपनी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 बच्चे, चालक और महिला कंडक्टर घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी मिली।
सोहागपुर में सांदीपनी स्कूल की बस पलटी, 4 बच्चे समेत चालक-कंडक्टर घायल; लापरवाही पर कार्रवाई

सोहागपुर। शनिवार सुबह ग्राम चुरका और सूकरी के बीच सांदीपनी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार दो बालक और दो बालिकाओं समेत बस चालक और महिला कंडक्टर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सोहागपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बस का क्रमांक एमपी04 पीए 2430 बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

एएसआई गणेश राय ने बताया कि बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आरक्षक कमल किशोर, संतोष कुमार और सुनील ओझा ने ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों सहित अन्य घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल सोहागपुर पहुंचाया।

चालक के खिलाफ कार्रवाई

थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मिली छुट्टी

ड्यूटी डॉक्टर कमलेश विश्वास ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Breaking News

ये हुए घायल

बस चालक:
तुलसी प्रसाद, पिता जुगल किशोर, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम करनपुर, थाना सोहागपुर।

महिला कंडक्टर:
वर्षा सिंह, पत्नी अमित सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी सरदार वार्ड, सोहागपुर।

घायल बच्चे:
1. सौरभ ठाकुर, पिता संतोष ठाकुर, उम्र 13 वर्ष, निवासी बंदीछोड़, थाना सोहागपुर।
2. मधु गुर्जर, पिता रामस्वरूप, उम्र 14 वर्ष, निवासी चारगांव, थाना सोहागपुर।
3. रिषभ ठाकुर, पिता संतोष ठाकुर, उम्र 11 वर्ष, निवासी बंदीछोड़, थाना सोहागपुर।
4. रागिनी पाल, पिता ध्रुव कुमार, उम्र 15 वर्ष, निवासी चारगांव, थाना सोहागपुर।

/img/119/1787988500245
Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts