Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के ग्रामीण इलाकों में बदमाशों का आतंक!पहले रास्ता रोका, फिर किया अपहरण!

खुड़ैल थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने चाचा-भतीजे को अगवा कर खदान में जमकर पीटा। शिवाजी राव कदम कॉलेज के पास बाइक रोककर आरोपियों ने रितिक यादव के बारे में पूछताछ की। विरोध करने पर डंडों से हमला किया और मोबाइल तोड़ दिए। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की।
इंदौर के ग्रामीण इलाकों में बदमाशों का आतंक!पहले रास्ता रोका, फिर किया अपहरण!
इन्सेट में पीड़ित रितीक सिंह

इंदौर। शहर के समीप ग्रामीण इलाके खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों को जबरन अपने साथ नीलगिरी परिसर स्थित खदान पर ले गए। वहां रितिक यादव के बारे में पूछताछ करते हुए दोनों के साथ डंडों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें: संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर, वीडियो देख भड़के लोग

कॉलेज के पास बाइक रोककर बनाया बंधक

पुलिस के अनुसार, फरियादी रितिक सिंह उर्फ रुद्रसिंह निवासी ग्राम बिहाड़िया अपने भतीजे अभिषेक पटेल के साथ बाइक क्रमांक MP09-QA-9629 से सनन चाय कंपनी जा रहे थे। शनिवार दोपहर जब वे शिवाजी राव कदम कॉलेज, तिल्लोरखुर्द के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए कुणाल उर्फ टीटू गुर्जर, अनुज गुर्जर निवासी ग्राम दूधिया, रोहित चौधरी निवासी तिल्लोर बामन टेकरी और उनके अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया।

यह भी देखें: दिल्ली-मुंबई से कोलकाता तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने बढ़े रेट

रितिक यादव के बारे में पूछताछ, फिर शुरू की मारपीट

आरोप है कि कुणाल गुर्जर ने रितिक सिंह से पूछा कि क्या वह रितिक यादव को जानता है। पहचान की बात स्वीकार करने के बाद आरोपियों ने चाचा-भतीजे को अलग-अलग बाइक पर जबरन बैठाया और नीलगिरी परिसर स्थित खदान पर ले गए।वहां आरोपियों ने रितिक यादव को छिपाकर रखने के संबंध में पूछताछ की। रितिक सिंह ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कुणाल, अनुज, रोहित और उनके साथियों ने पास में पड़े डंडों और थप्पड़ों से दोनों की पिटाई कर दी।

यह भी देखें: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग! बाहर निकलने के 4 रास्ते थे, फिर भी बंद मिले सभी गेट; 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

राहगीरों ने बचाया, आरोपी मोबाइल तोड़कर भागे

खदान के पास चाचा-भतीजे के साथ मारपीट होती देख राहगीर आनंद यादव और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ितों के मुताबिक, जाते समय आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। मारपीट के दौरान उनका पर्स और हाथ की अंगूठी भी गिर गई।घटना के बाद दोनों पीड़ित खुड़ैल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts