Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में वार्मअप करते ही जमीन पर गिरा 15 साल का युवक :भाई ने CPR दिया, फिर भी नहीं बची जान

इंदौर के स्कीम-78 गार्डन में बड़े भाई के साथ वार्मअप कर रहा था दसवीं का छात्र; अचानक गिरा, भाई ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
इंदौर में वार्मअप करते ही जमीन पर गिरा 15 साल का युवक :भाई ने CPR दिया, फिर भी नहीं बची जान
प्रतीकात्मक फ़ोटो

इंदौर।  शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कीम-78 के गार्डन में बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचे 15 वर्षीय कनिष्क बोयत की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। दोनों भाई खेलने से पहले वार्मअप कर रहे थे, तभी कनिष्क अचानक जमीन पर गिर पड़ा। बड़े भाई दिव्यांश ने उसे संभालने के साथ सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना से परिवार और मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध हैं।

यह भी देखें: जर्मनी के 34 शहरों में युवाओं का प्रदर्शन हिंसक, फ्रैंकफर्ट में दुकानों में लूटपाट और पुलिस पर हमला

वार्मअप करते समय अचानक गिर पड़ा छात्र

लसूड़िया पुलिस के अनुसार, कनिष्क बोयत बी-ब्लॉक, स्कीम-78 का निवासी था और तलावली चांदा स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। वह शनिवार और रविवार को अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ गार्डन में खेलने जाता था। शनिवार शाम भी दोनों भाई गार्डन में वार्मअप कर रहे थे। इसी दौरान कनिष्क अचानक गश खाकर गिर पड़ा।

यह भी देखें: इंदौर के ग्रामीण इलाकों में बदमाशों का आतंक!पहले रास्ता रोका, फिर किया अपहरण!

भाई ने CPR देकर बचाने की कोशिश की

कनिष्क को जमीन पर गिरता देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। दिव्यांश ने पहले उसके चेहरे पर पानी के छींटे दिए, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसने सीपीआर देकर भाई को बचाने का प्रयास किया। रहवासियों की मदद से कनिष्क को स्कीम-78 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

यह भी देखें: संजय गुप्ता की बेटी ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर, वीडियो देख भड़के लोग

सात साल पहले भी दौड़ते समय गिर गया था कनिष्क

परिवार के मुताबिक, कनिष्क के साथ करीब सात साल पहले भी ऐसी घटना हुई थी। उस समय वह दौड़ते हुए अचानक गिर गया था। डॉक्टरों ने तब हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई थी। परिजनों के बीच दीपावली के बाद उसकी जांच कराने को लेकर भी चर्चा चल रही थी।

यह भी देखें: दिल्ली-मुंबई से कोलकाता तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने बढ़े रेट

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

कनिष्क के परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता विक्रांत की करीब 12 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब 15 साल के कनिष्क की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। फिलहाल उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts