इंदौर में दिनदहाड़े लूट की कोशिश : सुदामा नगर में सब रजिस्ट्रार के घर में घुसे बदमाश, बेटे को दी गोली मारने की धमकी, शोर मचाने पर भागे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट मचाना शुरू कर दिया है। यहां चार बदमाश सुदामा नगर स्थित ई सेक्टर में रहने वाले सब रजिस्ट्रार के घर दिनदहाड़े लूट की नीयत से घर में घुस गए। घर में रजिस्ट्रार की पत्नी और बेटा मौजूद था। बदमाशों ने बेटे को गोली मारने की धमकी दी, वहीं पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
(इनपुट – हेमंत नागले)
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित ई सेक्टर में रहने वाले सब रजिस्ट्रार के घर में बुधवार दोपहर चार बदमाश घुस गए। थाने से 300 मीटर दूर घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। जब द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित ई सेक्टर में रहने वाले सब रजिस्ट्रार कैलाश चंद अहिरवार के घर में चार बदमाश लूट की नीयत से घुसे। चारों बदमाश एक बिना नंबर के ऑटो से आते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। दोपहर के समय आरोपी घर के बाहर आए और दरवाजा खोलकर सीधे घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने फरियादी के बेटे को गोली मारने की धमकी दी। घटना के वक्त रजिस्ट्रार के बेटे अंकुश और बदमाशों के बीच संघर्ष हुआ। अंकुश की मां द्वारा शोर मचाने पर बदमाश बिना किसी वारदात को अंजाम दिए भाग निकले।थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई घटना
क्षेत्रीय रहवासी अभिषेक के अनुसार, बुधवार दोपहर को चार व्यक्ति ऑटो रिक्शा में आए। उन्होंने काली टोपी पहन रखी थी। उन्हें शायद तक यह जानकारी थी कि, कैलाश चंद अहिरवार के घर पर दोपहर के समय कोई नहीं रहता है। लेकिन बुधवार को उनका बेटा अंकुश घर पर ही था। वह घर में दाखिल हुए और जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुए अंकुश ने शोर मचाया। लेकिन बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद अंकुश ने संघर्ष किया और बदमाश भाग निकले। अंकुश की मां भी घर में मौजूद थीं, लेकिन वह किचन में थीं। उनके शोर मचाने पर बदमाशों ने अंकुश गोली मारने की धमकी दी, जिसकी वजह से अंकुश की मां चुप हो गई थी। यह घटना थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई।
(इनपुट – हेमंत नागले)
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



















