नाले में बहे युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी:रातभर चले रेस्क्यू के बाद मिला गोलू का शव

इंदौर। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश शहर के दो परिवारों के लिए आफत बन गई। तेज बहाव में अलग-अलग स्थानों पर दो युवक नालों में बह गए। गुरुवार सुबह लसूड़िया क्षेत्र में बहे युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अहीरखेड़ी में बहा युवक अब भी लापता है। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
ये भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा केस में बड़ा फैसला! पति फरमान खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पुलिस के अनुसार लसूड़िया मोरी निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र आत्माराम पंवार बुधवार रात करीब 9 बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। तेज बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। नाले के किनारे से गुजरते समय उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण रात में सफलता नहीं मिल सकी।
ये भी पढ़ें: धूप ने दिनभर सताया, शाम को मेघ बरसे: झमाझम बारिश से शहर तर, कई इलाकों में जलभराव
गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर अश्विन चौधरी के नेतृत्व में आरक्षक कपिल मठोलिया, दिनेश धनेरा, प्रदीप मकोरिया, दिनेश मंडलोई और शैलेन्द्र सिंह परिहार ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोलू का शव पुल के नीचे कचरे में फंसा मिला। शव को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी नेवी का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश! इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 3 जवान सुरक्षित, 1 लापता
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है। गोलू ईंट निर्माण फैक्ट्री में काम करता था। उसके पिता आयशर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं, जबकि छोटा भाई राकेश निजी नौकरी करता है। परिवार का कहना है कि गोलू रोज की तरह पिता के लिए खाना लेकर निकला था, लेकिन तेज बारिश ने उसकी जान ले ली।
ये भी पढ़ें: People's Interview : मप्र के मंत्रियों के कामकाज का हो चुका आकलन, फेरबदल में अभी और लगेगा समय-खंडेलवाल
अहीरखेड़ी में महेश का अब तक नहीं लगा सुराग
दूसरी ओर अहीरखेड़ी क्षेत्र में तेज बहाव में बहा महेश चौहान अब भी लापता है। जानकारी के अनुसार महेश अपने साथी मनीष के साथ पुल की रपट पार कर रहा था। इसी दौरान दोनों तेज पानी की चपेट में आ गए। मनीष किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन महेश बह गया।












