PlayBreaking News

हत्याकांड के बाद अब शादी का हिसाब : राजा और सोनम रघुवंशी के परिवार को 2.82 लाख रुपए के कैटरिंग बिल का कानूनी नोटिस

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी में कैटरिंग करने वाले का दावा है कि शादी में 11.42 लाख रुपए का बिल था। इनमें से 8.60 लाख रुपए ही मिले। कैटरर  ने कहा है कि 15 दिन में बाकी भुगतान नहीं हुआ तो सिविल और आपराधिक कार्रवाई करेंगे।
Follow on Google News
राजा और सोनम रघुवंशी के परिवार को 2.82 लाख रुपए के कैटरिंग बिल का कानूनी नोटिस
फाइल फोटो राजा और सोनम रघुवंशी

इंदौर। देशभर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े रघुवंशी परिवार का नाम अब एक नए कानूनी विवाद में सामने आया है। इस बार मामला हत्या से नहीं, बल्कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी में हुई कैटरिंग के कथित बकाया भुगतान का है। कैटरिंग कारोबारी ने दावा किया है कि विवाह समारोह का 2 लाख 82 हजार 550 रुपए का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इसे लेकर परिवार को विधिक नोटिस भेजा गया है। वहीं अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भुगतान का आश्वासन देते रहे दोनों परिवार

हाईकोर्ट अधिवक्ता जयंत दुबे के माध्यम से दोनों परिवारों (राजा और सोनम) भेजे गए नोटिस में कैटरिंग व्यवसायी हितेश उर्फ जिमी रोहिरा ने बताया है कि 10 और 11 फरवरी 2025 को आयोजित राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के विवाह समारोह की संपूर्ण कैटरिंग और भोजन व्यवस्था उनकी ओर से की गई थी। नोटिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कुल 11 लाख 42 हजार 550 रुपए में काम तय हुआ था। नोटिस के अनुसार कैटरर का कहना है कि शादी के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री और सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बावजूद शेष भुगतान नहीं किया गया। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि भुगतान का आश्वासन मिलने के कारण पहले कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन लगातार देरी के बाद अब विधिक नोटिस जारी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: MP High Court : मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, तीन राज्यसभा सांसदों और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

बार-बार किया बिल भुगतान का आग्रह 

नोटिस में कहा गया है कि शादी के बाद कई बार भुगतान मांगने पर परिवार ने 8 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन 2 लाख 82 हजार 550 रुपए अब भी बकाया हैं। कारोबारी का आरोप है कि कई महीनों से फोन, व्यक्तिगत मुलाकात और लिखित आग्रह के बावजूद हर बार केवल जल्द भुगतान का आश्वासन दिया गया, लेकिन राशि नहीं दी गई।

धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाने की चेतावनी 

विधिक नोटिस में कहा गया है कि यदि नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित पक्षों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई जाएगी। साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए सक्षम सिविल न्यायालय में दावा भी पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दामाद की आंखें फोड़ीं, गला रेता... अमेठी में लव मैरिज का खौफनाक बदला, जानें पूरा मामला

हम मानहानी का दावा करेंगे 

यह आयोजन दोनों परिवार का साथ का था। हम पूरे पैसे दे चुके है, फिर भी हमारे परिवार को बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में हम भी मानहानी का दावा करेंगे।

वीपिन रघुवंशी, मृतक राजा रघुवंशी के भाई

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts