Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Plastic Granule Factory:इंदौर में भीषण आग ने मचाई तबाही, करोड़ों का माल राख, घंटों बाद भी धधक रही लपटें

इंदौर के धार रोड स्थित नवादा पंथ इलाके में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी यूनिट जलने लगी। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
इंदौर में भीषण आग ने मचाई तबाही, करोड़ों का माल राख, घंटों बाद भी धधक रही लपटें
फाइल फोटो

मध्य प्रदेश। इंदौर के धार रोड स्थित नवादा पंथ इलाके में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काला धुआं छा गया और दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

फैक्ट्री परिसर में अचानक लगीं आग

धार रोड स्थित यह फैक्ट्री प्लास्टिक दाना बनाने का काम करती है, जहां बड़ी मात्रा में कच्चा और तैयार माल रखा हुआ था। सुबह करीब 7 बजे के आसपास अचानक फैक्ट्री परिसर में आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी यूनिट में फैल गई। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से बढ़ती चली गई और नियंत्रण से बाहर हो गई।

Twitter Post

आसमान में छाया काला धुआं

आग लगने के कुछ ही समय बाद आसमान में घना काला धुआं फैल गया, जिसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें लगभग 20 फीट तक ऊपर उठ रही थीं। आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थिति को देखते हुए आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ में फिर सन्नाटा! ना निशान, ना सुराग… फिर कैसे डेढ़ साल के तेंदुए ने तोड़ा दम?

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरुआत में दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं लेकिन आग ज्यादा होने के कारण नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। बाद में और भी फायर टैंकर बुलाए गए। दर्जनों टैंकर पानी का उपयोग किया जा चुका है लेकिन आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ सकी है।

मशीनों की मदद से आग पर काबू की कोशिश

फायरकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर सीधे प्रवेश करना संभव नहीं हो पा रहा है क्योंकि आग बहुत तेज है। इसलिए टीन शेड हटाकर अंदर पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही भारी मशीनों की मदद से रास्ता बनाया जा रहा है ताकि आग के केंद्र तक पहुंचा जा सके। आग बुझाने में फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि प्लास्टिक से फैल रही आग को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: कक्षा में हुई घटना बनी मौत की वजह? शिक्षिका पर मारपीट का आरोप, भोपाल अस्पताल में टूटा मासूम का सफर

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फैक्ट्री संचालक के अनुसार जांच में डीपी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग ने तेजी से पूरे परिसर को घेर लिया। फैक्ट्री में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts