PlayBreaking News

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा :इलाज के दौरान मौत, दोबारा एग्जाम को लेकर तनाव में थी

अवंतिका मौर्य के पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी किन परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरी। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह फ्लैट के अंदर मौजूद थे और अचानक हादसे की जानकारी मिली।
Follow on Google News
इलाज के दौरान मौत, दोबारा एग्जाम को लेकर तनाव में थी

इंदौर में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा के गिरने की पुष्टि होती दिखाई दे रही है।

तीन बार NEET में असफल हुई

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अवंतिका मौर्य के रूप में हुई है, जो धाकड़ कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि अवंतिका तीन बार NEET परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। हाल ही में परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक तनाव में थी।

बहन ने बताया कि घटना से पहले अवंतिका सामान्य रूप से बातचीत नहीं कर रही थी और पूरे दिन चुप-चुप रह रही थी। वह ज्यादातर सवालों के जवाब सिर्फ हां या ना में दे रही थी, जिससे उसके व्यवहार में बदलाव साफ नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें: NEET 2026 : छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, इंदौर-रतलाम से भोपाल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

छत की ओर जाते समय सीढ़ियों से गिरने की आशंका

गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी बहन नैना से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान वह सीढ़ियां चढ़ते हुए छत की ओर चली गई और अचानक नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी गई।

पिता बोले- कैसे गिरी कुछ पता नहीं

अवंतिका मौर्य के पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी किन परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरी। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह फ्लैट के अंदर मौजूद थे और अचानक हादसे की जानकारी मिली।

अवंतिका मूल रूप से मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली थी। उनके पिता खरगोन जिले के भिकनगांव में मेडिकल अफसर के पद पर कार्यरत हैं। वह एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग के चलते पिछले कुछ दिनों से इंदौर में रह रहे थे। हादसे के बाद वह तुरंत बेटी को लेकर जूपिटर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान अवंतिका की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: MP News : सिवनी में बीमारी से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

जांच में जुटी पुलिस

भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस अवंतिका के मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट्स और घटनास्थल की परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (SFL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या किसी अन्य कारण से छात्रा नीचे गिरी।

परिजनों का दावा- पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश

अवंतिका के चचेरे भाई धन सिंह ने बताया कि वह गुरुवार को दिन में उनके साथ थी और टिंचा फॉल जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह उसे नहीं ले जा पाए। रात करीब 9 बजे उसे घर छोड़ा गया था।

परिजनों के अनुसार, अवंतिका ने जनवरी में फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि तीन बार NEET परीक्षा में असफल होने के बाद वह तनाव में थी। परिवार ने आगे की तैयारी से मना कर दिया था, जिसके बाद उसका एडमिशन खरगोन के फार्मेसी कॉलेज में करा दिया गया था। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

MP में नीट री- एग्जाम से पहले अब तक हुई मौतें

गुना में NEET छात्रा ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग, CCTV में कूदते दिखी

गुना में 6 जून की सुबह करीब 8 बजे NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के पिता पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल हैं और वर्तमान में आरोन में पदस्थ हैं। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा ने खुद छलांग लगाई या फिर यह कोई हादसा था। फिलहाल छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं सामने आए CCTV फुटेज में छात्रा को ओवरब्रिज से कूदते हुए देखा गया है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नागपुर में मऊगंज की छात्रा ने आत्महत्या की

मऊगंज की रहने वाली 20 वर्षीय आकांक्षा चतुर्वेदी ने 20 मई को नागपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी और लिखा कि वह दोबारा NEET परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत होशियार थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। परिवार ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उसे नागपुर पढ़ने भेजा था। परीक्षा देने के बाद वह बहुत खुश थी, लेकिन बाद में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर ने उसे गहरा मानसिक झटका दिया। परिवार के अनुसार, इसी तनाव के कारण वह टूट गई और उसने यह कदम उठा लिया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts