PlayBreaking News

NEET 2026 :छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, इंदौर-रतलाम से भोपाल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

नीट री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर, रतलाम और भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 20 जून को संचालित होने वाली यह ट्रेन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करेगी और यात्रा को आसान बनाएगी।
Follow on Google News
छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, इंदौर-रतलाम से भोपाल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के री-एग्जाम को देखते हुए रेलवे ने छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा देने के लिए अलग-अलग शहरों से भोपाल पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए इंदौर, रतलाम और भोपाल के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे का मानना है कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और उनके परिजन यात्रा करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित की जा रही है ताकि अभ्यर्थी समय पर और सुविधाजनक तरीके से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

20 जून को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन 20 जून 2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन इंदौर से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी और रास्ते में फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रुकते हुए शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से मालवा और मध्य प्रदेश के कई शहरों के छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा। खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी जिन्हें परीक्षा के लिए भोपाल पहुंचना है।

वापसी के लिए भी मिलेगी सुविधा

रेलवे ने केवल आने की ही नहीं, बल्कि वापसी की भी व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून को शाम 7:40 बजे भोपाल से रवाना होगी। यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा होते हुए अगले दिन रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी। इससे परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को घर लौटने में भी आसानी होगी।

Breaking News

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नीट परीक्षा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने छात्रों से इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

17 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे के मुताबिक इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 स्लीपर कोच, 2 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल होंगे। अधिक कोच लगाए जाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों और उनके साथ यात्रा करने वाले परिजनों को सीटों की कमी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: Telegram Ban : नीट री-एग्जाम से पहले Telegram पर रोक जारी रहेगी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

परीक्षा को लेकर सुरक्षा भी कड़ी

नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य निगरानी व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में रेलवे की यह पहल छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि इससे परीक्षा के दिन यात्रा संबंधी तनाव कम होगा और वे समय पर अपने केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts