PlayBreaking News

18 जून से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी इंदौर मेट्रो:एक साल का इंतजार खत्म

सुपर कॉरिडोर के 5.9 किमी ट्रायल सेक्शन के बाद अब इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 17 किलोमीटर तक बढ़ेगा। एयरपोर्ट से खजराना तक का नेटवर्क जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य।
Follow on Google News
एक साल का इंतजार खत्म
फाइल फोटो

इंदौरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब एक साल के इंतजार के बाद इंदौर मेट्रो अब सुपर कॉरिडोर से आगे बढ़कर रेडिसन चौराहे तक यात्रियों को लेकर दौड़ेगी। 18 जून से गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल संचालन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित समीक्षा बैठक में अंतिम सहमति बनी। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर इंदौर पहुंचकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

और पढ़ें: ई-व्हीकल शोरूम में भीषण आग: धुएं से घिरे अपार्टमेंट में फंसे परिवार , रस्सियों और सीढ़ियों से हुआ रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

5.9 किमी से बढ़कर 17 किमी तक पहुंचेगी मेट्रो

31 मई को इंदौर मेट्रो का पहला कमर्शियल रन सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर लंबे सेक्शन में पांच स्टेशनों के बीच शुरू हुआ था। पहली बार यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था। अब 18 जून से मेट्रो गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक लगभग 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर यात्रियों के साथ संचालित होगी। इससे शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक और आवागमन वाले क्षेत्र सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

और पढ़ें: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में अग्निकांड : सेक्टर 75 में बने अपार्टमेंट में लगी आग, 12वें फ्लोर से 16वीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें

सीएमआरएस की वैधता खत्म होने से पहले लिया फैसला

मेट्रो के इस सेक्शन को 27 मार्च 2026 को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) से मंजूरी मिल चुकी थी। कमर्शियल संचालन की अनुमति तीन महीने के लिए वैध होती है और इसकी अवधि 25 जून को समाप्त होने वाली थी। यदि तय समय में संचालन शुरू नहीं होता तो दोबारा निरीक्षण और अनुमति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता। इसी कारण 18 जून से कमर्शियल रन शुरू करने का निर्णय तेजी से लिया गया।

और पढ़ें: पत्नी, प्रेमी और दुश्मनों ने मिलकर लिखी मौत की पटकथा, मुखबिरी का बदला लेने के लिए चली गोलियां

कई बार टली थी शुरुआत

मेट्रो को रेडिसन चौराहे तक चलाने को लेकर पहले कई समयसीमाएं तय की गई थीं।

  • दशहरा 2025 तक संचालन का दावा
  • दीपावली 2025 तक शुरू करने की घोषणा
  • मार्च 2026 तक संचालन की उम्मीद

 

और पढ़ें: पाकिस्तान से विस्थापित सिंधियों को लेकर सोशल मीडिया आपत्तिजनक टिप्पणी: क्राइम ब्रांच ने दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

अब तक का सफर

तारीख उपलब्धि
30 मई 2025 सुपर कॉरिडोर पर पहली बार यात्रियों के साथ मेट्रो चली
20 सितंबर 2025 एमआर-10 चौराहे तक पहली पहुंच
9 अक्टूबर 2025 पहली बार विजयनगर और रेडिसन चौराहे तक ट्रायल
17 फरवरी 2026 सीएमआरएस टीम का निरीक्षण
17 मार्च 2026 गांधी नगर से रेडिसन के बीच 80 किमी/घंटा की स्पीड से ट्रायल
27 मार्च 2026 सीएमआरएस से ग्रीन सिग्नल
18 जून 2026 रेडिसन तक कमर्शियल रन शुरू

और पढ़ें: CG NEWS दुर्ग में इबोला अलर्ट: अफ्रीकी देशों से लौटे 3 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे

विद्यार्थियों को भी कराई जाएगी मेट्रो यात्रा

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर और भोपाल को विकसित हो रहे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के रूप में विद्यार्थियों के अध्ययन का हिस्सा बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MAPCOST) के सहयोग से विद्यार्थियों को धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, अभयारण्यों और मेट्रो यात्रा का अनुभव कराया जाएगा।

और पढ़ें: West Bengal: शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

जून 2028 तक एयरपोर्ट-खजराना कनेक्टिविटी

मेट्रो परियोजना के अगले चरणों पर भी तेजी से काम जारी है।

  • रीच-1: शहीद बगीचा से खजराना चौराहा (1.77 किमी)
  • रीच-2: एयरपोर्ट से गांधी नगर (1.5 किमी)
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts