Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:17 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी

इंदौर में एक 17 वर्षीय विवाहिता की आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया है। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बात लिखी कि पति को छोड़ने से पहले उसे दुनिया छोड़नी होगी।
17 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कई भावुक बातें लिखी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या से पहले छोटे भाई को घर से बाहर भेजा

परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में अनिता और उसका 9 वर्षीय छोटा भाई रोहन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अनिता ने अपने भाई को घर से बाहर जाने के लिए कहा। जब वह बाहर नहीं गया तो उसने उसे डांटा और चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद रोहन घर के बाहर चला गया। काफी देर तक बाहर बैठने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो रोहन रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने परिवार को सूचना दी और घर के अंदर जाकर देखा तो अनिता फंदे पर लटकी हुई थी।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने अनिता को तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर रवाना हुए। पति सूरज ठाकुर के मुताबिक उस समय उसकी सांसें चल रही थीं लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में सामने आया दर्द

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के ब्लाउज से एक सुसाइड नोट मिला। हालांकि नोट पर न तो तारीख लिखी है और न ही हस्ताक्षर हैं। नोट में लिखा है कि ऐसा क्या करूं जिससे आप सब खुश हो जाओ।

/img/116/1781948140922

आप सब चाहते हैं कि मैं उन्हें छोड़ दूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। पति को छोड़ने से पहले मुझे यह दुनिया छोड़नी होगी। मैं यह गलती फिर से दोहरा रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं आपके सब के लायक नहीं हूं इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है।

पति और जेठ ने युवक से संपर्क होने का किया दावा

मृतका के पति सूरज और जेठ अर्जुन का कहना है कि अनिता गांव के एक युवक के संपर्क में थी। परिवार के अनुसार कुछ महीने पहले उसके मोबाइल की चैट सामने आई थी जिसके बाद यह बात घरवालों को पता चली थी। परिजनों का आरोप है कि अनिता के पिता भी इस मामले को लेकर इंदौर आए थे और दो दिन तक यहां रुके थे। उनका कहना है कि इसके बाद भी अनिता उस युवक से संपर्क में थी और इसी वजह से वह मानसिक तनाव में रहती थी।

ये भी पढ़ें: राजगढ़ के पचोर में आकाशीय बिजली का कहर : चाचा- भतीजे की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

एक साल पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश

परिवार के मुताबिक यह पहली बार नहीं था जब अनिता ने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की हो। करीब एक साल पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। इसके बाद परिवार ने उसे समझाने और सामान्य जीवन जीने के लिए काफी प्रयास किए थे।

ये भी पढ़ें: एक और NEET छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और मोबाइल फोन की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतका के मायके पक्ष की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts