PlayBreaking News

इंदौर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग ने किसान को शिकार बना :दूसरी शादी के नाम पर 6 लाख ठगकर दुल्हन अगले दिन फरार

कोर्ट में अनुबंध, मंदिर में शादी और अगले दिन दुल्हन फरार; महिला दलाल समेत पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Follow on Google News
दूसरी शादी के नाम पर 6 लाख ठगकर दुल्हन अगले दिन फरार
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। दूसरी शादी की चाह में देवास जिले का एक किसान 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का शिकार हो गया। गिरोह ने सुनियोजित तरीके से शादी कराकर किसान से छह लाख रुपये ऐंठ लिए और दुल्हन विवाह के अगले ही दिन घर से फरार हो गई। मामले में एमजी रोड थाना पुलिस ने दुल्हन, उसकी मां, महिला दलाल सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार फरियादी हरिनारायण हजारीलाल परारिया (28) निवासी पिपलिया साहब, बागली (देवास) की शिकायत पर नंदनी यादव निवासी नंदानगर, हसीना बाई निवासी काटकुट (बड़वाह, खरगोन), गीता बाई निवासी सांवेर रोड, सुमन बाई तथा रवि निवासी मूसाखेड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में लोकायुक्त का छापा: नगर परिषद पनागर के सब इंजीनियर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला दलाल ने कराया रिश्ता, मां की बीमारी का बनाया बहाना

हरिनारायण किसान है। वर्ष 2007 में उसकी शादी तारा बाई से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वह दूसरी शादी करना चाहता था। उसके भाई मोहन जाट ने हसीना बाई से संपर्क कर उसके लिए लड़की तलाशने को कहा। हसीना ने बताया कि गीता बाई के माध्यम से नंदनी नाम की युवती शादी के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: PM Modi In Indonesia : 'रिफॉर्म्स, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म का मंत्र लेकर चल रहे हम...भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी

6 लाख लेकर कोर्ट में कराया अनुबंध

30 जून को हरिनारायण अपने गांव के सरपंच जितेंद्रसिंह दरबार, ज्योति बाई जाट, मोहन जाट सहित अन्य लोगों के साथ इंदौर जिला कोर्ट पहुंचा। आरोप है कि हसीना बाई ने छह लाख रुपये लेकर लिखित अनुबंध कराया और नंदनी को हरिनारायण के साथ भेज दिया। इसके बाद सभी तुकोगंज क्षेत्र स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान को साक्षी मानकर विवाह की रस्में पूरी की गईं।

ये भी पढ़ें: Meta पर 120 लाख करोड़ रुपए की पेनाल्टी ! बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का आरोप

गांव पहुंची और अगले ही दिन हो गई फरार

शादी के बाद हरिनारायण ढोल-ताशों के साथ दुल्हन को अपने गांव लेकर पहुंचा, लेकिन अगले ही दिन नंदनी घर से फरार हो गई। तलाश करने पर पता चला कि वह कथित तौर पर 'लुटेरी दुल्हन' गैंग की सदस्य है और फर्जी रिश्तेदार बनाकर शादी कराने के बाद रकम लेकर फरार हो जाती है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts