Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सात करोड़ के आभूषणों से होगा खजराना गणपति का दिव्य श्रृंगार, चढ़ाए जाएंगे हीरे जड़ित नए नेत्र

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का करीब सात करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। भगवान को हीरे जड़ित नए नेत्र भी अर्पित किए जाएंगे। मंदिर में सवा लाख मोदक का महाभोग लगेगा। इस बार गणेश उत्सव 12 दिन का होगा और करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सात करोड़ के आभूषणों से होगा खजराना गणपति का दिव्य श्रृंगार, चढ़ाए जाएंगे हीरे जड़ित नए नेत्र
फाइल फोटो

इंदौर।  इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में इस बार गणेश चतुर्थी का उत्सव बेहद खास होने वाला है। गणपति बप्पा का सात करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा और उन्हें हीरे जड़ित नए नेत्र अर्पित किए जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए हीरे और स्वर्ण जड़ित आभूषण, चांदी के अलंकारों का उपयोग होगा। श्रृंगार में गणपति जी का स्वर्ण मुकुट, माता जी का मुकुट, शुभ-लाभ के मुकुट, स्वर्ण चंद्रिका और छत्र शामिल हैं। ये सभी आभूषण साल भर ट्रेजरी में सुरक्षित रखे जाते हैं और साल में केवल दो दिन ही गणपति जी के श्रृंगार के लिए निकाले जाते हैं।

सवा लाख मोदक का लगेगा भोग

गणेश चतुर्थी के दिन खजराना मंदिर में सवा लाख मोदक का महाभोग लगाया जाएगा। सुबह से ही पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो जाएगा, जबकि श्रृंगार की तैयारियां एक दिन पहले हरतालिका तीज से ही शुरू कर दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: गणेश उत्सव में शराबबंदी पर बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, पुणे में 10 दिन का बैन घटाकर 2 दिन किया गया

इस बार 12 दिन का होगा गणेश उत्सव

आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक के अनुसार इस वर्ष गणेश उत्सव 11 के बजाय 12 दिन का होगा। इसका कारण तृतीया और चतुर्थी का एक ही दिन पड़ना है। इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी दोनों सोमवार को हैं, इसलिए एक दिन बढ़ गया है। अब अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को मनाई जाएगी गणेश उत्सव के दौरान खजराना मंदिर में करीब 20 लाख भक्तों के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। रिंग रोड से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। 

ये भी पढ़ें: लालबागचा राजा के 10 साल... हर बार अलग थीम और बप्पा का दिव्य रूप, देखें तस्वीरें

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts