Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर - ईद की तकरीर में शहर क़ाज़ी ने कहा -पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था

Follow on Google News
इंदौर - ईद की तकरीर में शहर क़ाज़ी ने कहा -पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था
इंदौर। पहलगांव घटना के बाद हमारी सेना ने जो एक्शन लिया वह तारीफे ऐ काबिल है। पाकिस्तान को सबक सिखा कर बता दिया है कि हम पर नजर डालने वाले की खैर नहीं। पाकिस्तान जो गीदड़ भभकियां देता रहा है उसे अब समझ लेना चाहिए के भारत किसी से डरने वाला नहीं है। ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई - शहर क़ाज़ी डॉक्टर मोहम्मद इशरत अली ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराने से पहले सदर बाजार ईदगाह में अपनी तकरीर में कहा। शहरकाजी ने कहा कि पहलगांव आतंकवादी घटना निंदनीय है। हमारे मासूम भाइयो को जिस तरह से मारा गया है उसका बदला तो हमारी सेना को लेना ही था। पाकिस्तान को अब समझ जाना चाहिए कि उसकी कश्मीर को लेकर दोगली नीति काम नहीं आएगी। शहर काजी ने कहा कि विकास के नाम पर हरे भरे दरख्तों को काटा नहीं जाना चाहिए। मैं अपील करता हूं कि हर इंसान एक दरख्त जरूर लगाए और पर्यावरण को बचाएं। बारिश के पानी को सहेजना चाहिए। उसे बर्बाद नहीं करना चाहिए और वाटर रिचार्जिंग करे। [caption id="attachment_167302" align="aligncenter" width="600"] इंदौर कलेक्टर आशीष सिंग व एडिशनल सीपी अमित सिंग शहर काजी को ईद की मुबारकबाद दी [/caption] सोशल मीडिया से भी दूरी बनाये - शहर क़ाज़ी ने सोशल मीडिया से भी दूरी बनाने का कहा। शहरकाजी ने कहा कि मौजूदा में सोशल मीडिया जिस तरह से फेक न्यूज़ चलकर माहौल खराब कर रहा है, सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए। ताकि देश का माहौल खराब ना हो सके। अपने बच्चों को सोशल मीडिया से बचाए ताकि वह गलत राह पर ना जाए। साथ ही नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाएं और नौजवान को नशे से बचाए। नमाज अदा कराई - तकरीर के बाद में शहर काजी इशरत अली ने ईद की नमाज अदा कराई और देश में अमन, भाईचारे और हिंदुस्तान की तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद शहर क़ाज़ी को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासनिक और राजनीतिक लोगों ने भी उन्हें मुबारकबाद दी। इससे पहले शहर क़ाज़ी को उनके निवास स्थान से कांग्रेस रिज़र्व फोर्स के सत्यनारायण सलवाडिया शाही बग्गी में बैठकर ईदगाह लाए और नमाज के बाद वापस सम्मान के साथ उन्हें उनके निवास पर पहुंचाया। सलवाडिया परिवार 50 वर्षों से यह परंपरा निभाते आ रहे है। नमाज के बाद मुस्लिम समाज द्वारा अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का जो सिलसिला चालू हुआ वह 3 दिनों तक चलेगा। ईद के अवसर पर शहर की तमाम मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts