Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पानी का संकट:गौरी नगर चौराहे पर कांग्रेस का चक्काजाम

इंदौर के गौरी नगर चौराहे पर पानी संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं और रहवासियों ने चक्काजाम कर धरना दिया। पार्षद पति अमित पटेल ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर रही, जिससे आधे इलाके में जलसंकट गहरा गया है।
गौरी नगर चौराहे पर कांग्रेस का चक्काजाम

इंदौर में लगातार गहराते जलसंकट को लेकर सोमवार सुबह गौरी नगर चौराहे पर कांग्रेस नेताओं और रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान लोगों ने कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में चक्काजाम कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व क्षेत्रीय पार्षद पति अमित पटेल कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गौरी नगर और वीणा नगर क्षेत्र की पानी की टंकी पिछले करीब एक महीने से पूरी क्षमता से नहीं भर रही है। टंकी में सिर्फ दो से ढाई मीटर तक ही पानी भराया जा रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में गंभीर जलसंकट की स्थिति बन गई है।

 

धरने पर बैठे अमित पटेल ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों बुंदेला जी और भास्कर जी को लगातार स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और रहवासियों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान राजू भदौरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की।

और पढ़ें: "ऑपरेशन सिक्रेट मिडनाइट": 45 मिनट में दो युवक पुलिस के जाल में फंसे

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गौरी नगर क्षेत्र में सिर्फ करीब 50 प्रतिशत इलाके में ही नर्मदा जल की सप्लाई हो पा रही है, जबकि बाकी क्षेत्र पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर है। हालात ऐसे हैं कि देर रात 3 से 4 बजे तक टैंकरों के जरिए पानी बांटा जा रहा है, इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।रहवासियों का कहना है कि लगातार पानी की कमी से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई इलाकों में लोगों को निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

और पढ़ें: इंदौर के एमआईजी इलाके में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला,CCTV में कैद हुई वारदात

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त जलप्रदाय शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं नगर निगम अधिकारियों की ओर से फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts