Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस ने बंदूक की जब्त

Follow on Google News
इंदौर : सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस ने बंदूक की जब्त
इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वैभव लक्ष्मी नगर में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को इस घटना की वजह माना जा रहा है।

नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद हुआ विवाद

सिक्योरिटी गार्ड राम मनोहर भदौरिया, जो एक गार्डन में नाइट ड्यूटी करता था, सुबह घर लौटे। इसी दौरान किसी पारिवारिक बात पर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उन्होंने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। देखें VIDEO...

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोली उनके जबड़े में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे और तुरंत उन्हें बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे। राम मनोहर भदौरिया मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts