Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore Crime News : दूध व्यापारी के साथ 2 करोड़ की धोखाधड़ी, भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

Follow on Google News
Indore Crime News : दूध व्यापारी के साथ 2 करोड़ की धोखाधड़ी, भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में करोड़ों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नगर उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उनकी पत्नी दीपाली गोयल के खिलाफ एमजी रोड थाने पर दूध व्यापारी के साथ दो करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। कपिल ने पार्टी के कार्यों और व्यापार का हवाला देकर एग्रीमेंट कर पैसा लिया था और फरियादी को नकली बैंक एफडी भी थमा दी थी।

जानें पूरा मामला

दरअसल, इंदौर के बाणगंगा इलाके के रहने वाले दूध व्यापारी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उनकी पत्नी द्वारा धोखाधड़ी की। इस मामले में फरियादी के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि फरियादी की कपिल गोयल से मुलाकात भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के माध्यम से हुई थी और कपिल ने राजनीतिक आवश्यकता और सॉफ्टवेयर कंपनी में इनवेस्ट करने के नाम पर लिखित दस्तावेज के आधार पर कपिल गोयल और अपनी पत्नी के नाम पर एक साल के लिए 2023 में दो करोड़ रुपए लिए थे। जब एक साल बाद फरियादी ने कपिल से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर पैसे लौटाने से मना कर दिया। देखें VIDEO... इस मामले में फरियादी ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा से चर्चा की तो उन्होंने भी पैसे दिलवाने में कोई मदद नहीं की। लिहाजा फरियादी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की, जिसके बाद एमजी रोड पुलिस ने जांच पड़ताल और दस्तावेजों को देखने के बाद कपिल गोयल और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा के बयान भी दर्ज किए हैं, जिसमें सौगात मिश्रा ने भी कपिल पर राजनीतिक पद का फायदा उठाने का बयान दर्ज करवाया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts