Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्राइम ब्रांच ने तीन तस्करों को दबोचा: ओला मोपेड की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे ब्राउन शुगर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ओला इलेक्ट्रिक मोपेड की डिक्की में छिपाकर ब्राउन शुगर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और मोपेड जब्त की है। आरोपियों पर पहले से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
 ओला मोपेड की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे ब्राउन शुगर

इंदौर - क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी नशीला पदार्थ ओला इलेक्ट्रिक मोपेड की डिक्की में छिपाकर सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया है। कार्रवाई विश्रांति चौराहा के पास शिवाजी नगर मेन रोड क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ उर्फ ईशु ओराडे निवासी महालक्ष्मी नगर, गौरव पाटिल निवासी कृष्णबाग कॉलोनी विजय नगर और शाहिल उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासी भागीरथपुरा शामिल हैं।

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत करीब दर्जनभर अपराध दर्ज हैं। इनमें सौरभ पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले, गौरव पर दो एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण और शाहिल पर एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के केस दर्ज बताए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक शहर में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान 14 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवाजी नगर क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थ की डिलीवरी करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने विश्रांति चौराहे के पास घेराबंदी की और काले रंग की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड पर सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सौरभ ओराडे और गौरव पाटिल बताए। तलाशी के दौरान मोपेड की सीट के नीचे बनी डिक्की से पारदर्शी जिप लॉक पन्नी में रखी 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

निशानदेही पर तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी शाहिल उर्फ ओमप्रकाश यादव को भी ट्रेस कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड, एक एप्पल आईफोन 11 प्रो और अन्य सामान भी जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts