Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर की लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में जुटी पुलिस

इंदौर क्राइम ब्रांच में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर क्रिप्टो ट्रेडर से लाखों रुपये की वसूली और लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब फरार चल रहे चौथे आरोपी नितिन लोधी को भी सागर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर की लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में जुटी पुलिस

इंदौर। आरोपियों ने फरियादी से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के यूएसडीटी और एक मोबाइल लूट लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे कई दिनों से फरियादी की क्रिप्टो ट्रेडिंग गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

क्रिप्टो ट्रेडर की शिकायत पर खुला मामला

दरअसल इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र में रहने वाले स्नेह परमार ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ और उसके पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों को कार में बैठाकर लसुड़िया क्षेत्र ले गए।

जेल भेजने की धमकी देकर हड़पे यूएसडीटी

आरोपी फरियादी और उसके पिता को फ्रॉड के मामले में जेल भेजने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने कार्रवाई नहीं करने के नाम पर फरियादी के मोबाइल से उसके ट्रेडिंग अकाउंट से 5773 यूएसडीटी, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 12 हजार रुपये है, अन्य खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इसके साथ ही एक मोबाइल भी लूट लिया गया।

ये भी पढ़ें: फिर लौटा Nipah Virus… कोरोना से भी ज्यादा जानलेवा! क्यों दुनिया के सबसे घातक वायरस में होती है इसकी गिनती?

चौथा आरोपी सागर से गिरफ्तार 

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तकनीकी साक्ष्यों और विश्लेषण के आधार पर फरार आरोपी नितिन लोधी का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सागर से गिरफ्तार कर लिया।

कई दिनों से बना रहे थे वारदात की योजना

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कई दिनों से फरियादी की क्रिप्टो ट्रेडिंग गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। मोटी रकम हड़पने की योजना बनाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस आगे की पूछताछ और जांच कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts