Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में आक्रोश : राजा रघुवंशी के घर पर लगे CBI जांच व सोनम की फोटो जलाई, कहा- अगर सोनम हत्याकांड में शामिल है, तो मिले मौत की सजा

Follow on Google News
इंदौर में आक्रोश : राजा रघुवंशी के घर पर लगे CBI जांच व सोनम की फोटो जलाई, कहा- अगर सोनम हत्याकांड में शामिल है, तो मिले मौत की सजा
इंदौर। शिलांग हनीमून मर्डर केस में एक बड़ा मोड़ तब आया जब गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में सोनम रघुवंशी जिंदा हालत में मिल गई। यह खबर सामने आते ही इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार में गम और गुस्से का विस्फोट हो गया। परिवार ने घर पर लगे CBI जांच की मांग वाले पोस्टर फाड़ दिए और आग के हवाले कर दिए। उनका कहना है कि यदि सोनम इस हत्याकांड में दोषी पाई जाती है, तो उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

गाजीपुर में बरामद हुई सोनम

सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के पास लावारिस हालत में देखा गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे अपनी सुरक्षा में लिया। फिलहाल सोनम का मेडिकल परीक्षण चल रहा है और उसे महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है। शिलांग पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस से समन्वय बनाकर सोनम को जल्द ही वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

राजा के परिवार का फूटा गुस्सा, फोटो जलाई

राजा रघुवंशी के परिवार ने जब यह खबर सुनी कि सोनम जिंदा है और गाजीपुर में पाई गई है, तो उन्होंने घर पर लगे पोस्टर और सोनम की तस्वीरें फाड़ दीं और उन्हें जला दिया। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा- अगर सोनम इस हत्याकांड में शामिल है, तो उसे सज़ा-ए-मौत मिलनी चाहिए। अब हम सीधा सवाल करते हैं। राजा की हत्या किसने की? अगर यह एक साजिश थी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

क्या अब नए सिरे से होगी पूछताछ?

  • सोनम के जिंदा मिलने से केस ने नया मोड़ ले लिया है।
  • सोनम से विस्तार से पूछताछ की जाए कि 23 मई को आखिर क्या हुआ था?
  • वह गाजीपुर कैसे पहुंची?
  • क्या उसके साथ अपहरण हुआ था या उसने खुद को छिपाया?
  • क्या राजा की हत्या में उसकी सीधी या परोक्ष भूमिका है?
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts