Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर: नगर निगम के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, B.Tech छात्रा की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी टैंकर ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में BTech छात्रा अर्चिता झार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हुआ है। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंदौर: नगर निगम के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, B.Tech छात्रा की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार
इंदौर में टैंकर का कहर!

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार BTech छात्रा और उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

वेदांत स्कूल के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे छोटा बांगड़दा इलाके में वेदांत स्कूल के पास हुआ। कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान नगर निगम के पानी के टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अर्चिता सड़क पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई प्रणय इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है।

हादसे के बाद भागने लगा चालक

घटना के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा। हादसा देखकर कुछ राहगीरों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने टैंकर चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे, निवासी गांधी नगर को हिरासत में लिया है।

Breaking News

BTech की पढ़ाई कर रही थी अर्चिता

पुलिस के मुताबिक, अर्चिता झार सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BTech की पढ़ाई कर रही थी। वह मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और टैंकर की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस टैंकर चालक से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts