दमोह में गूंजा शौर्य का संदेश, 1000 युवाओं ने ली त्रिशूल दीक्षा! निकली भव्य शौर्य यात्रा

दमोह। दमोह शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में त्रिशूल दीक्षा, युवा महासम्मेलन और शौर्य यात्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता पूजन, भूमि पूजन और श्रीराम दरबार के सामने दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद तहसील ग्राउंड में कार्यकर्ता एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय के सामने मुख्य मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री आत्मानंद गिरि महाराज ने की। महंत श्री विपिन बिहारी दास और श्री ओंकार वाल्मीकि भी मौजूद रहे।
संतों ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश
मंच से संतों ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और समाज में एकजुटता बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन विहिप जिला मंत्री शम्भू विश्वकर्मा ने किया। आयोजन में प्रांत सह संयोजक रंजीत परमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भोपाल में रिटायर्ड IAS की घर में हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब..!
1000 युवाओं को दिलाई त्रिशूल दीक्षा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत रहे। उन्होंने हिंदू धर्म, मठ-मंदिरों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान करीब 1000 युवाओं को धर्म रक्षा के लिए त्रिशूल दीक्षा दिलाई गई और संकल्प कराया गया।
दमोह की सड़कों पर निकली शौर्य यात्रा
मंचीय कार्यक्रम के बाद शहर में शौर्य यात्रा निकाली गई। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा में 1400 से ज्यादा कार्यकर्ता और सनातन प्रेमी शामिल हुए। यात्रा दमोह के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कीर्ति स्तंभ पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
सीहोर में टाइगर की दहशत! जहांगीरपुरा में बकरी का शिकार, धवोटी-धामनखेड़ा मार्ग पर फिर दिखा बाघ
आयोजन में पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
यात्रा की व्यवस्था में विहिप जिला संगठन मंत्री द्वारका मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राम मिश्रा और बबलू राय समेत कई कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई। अंत में बजरंग दल जिला संयोजक गोलू चौबे ने संतों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आयोजकों ने इसे दमोह में संगठन के बड़े आयोजनों में से एक बताया।
EDIT BY: ADITI RAWAT


















