Kaveri Engine ने रूस में रचा इतिहास, 48.5 kN थ्रस्ट के साथ पास किया हाई-एल्टीट्यूड टेस्ट पास, अब Ghatak Drone में लगेगा

टेस्ट डेटा की जांच और एयरवर्दीनेस क्लीयरेंस
Ghatak UCAV के साथ इंटीग्रेशन कर भारतीय वायुसेना के साथ फ्लाइट ट्रायल किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले 2-3 साल में घातक ड्रोन सर्विस में शामिल होने के लिए तैयार होगा।
क्या है कावेरी डेरिवेटिव इंजन
DRDO की लैब GTRE (Gas Turbine Research Establishment) द्वारा बनाए गए इस इंजन को Kaveri Derivative Engine (KDE) भी कहा जाता है। ये बिना आफ्टरबर्नर वाला जेट इंजन है। इसकी टेस्टिंग रूस के दो टॉप संस्थानों - CIAM (Central Institute of Aviation Motors) और Gromov Flight Research Institute में हुई है।
जानें क्यों खास है घातक UCAV
घातक कोई आम ड्रोन नहीं, बल्कि एक फ्यूचरिस्टिक हथियार है। इसका डिजाइन बिना पूंछ वाला Flying-Wing डिजाइन, जिसमें घुमावदार एयर इनटेक और स्पेशल एग्जॉस्ट है ताकि रडार इसे पकड़ न सके। इसका बॉडी 80-90% कार्बन-फाइबर प्रीप्रेग कंपोजिट से बनी है, जो वजन कम करती है और रडार वेव्स को सोख लेती है।
यह कर सकता है घातक
इसे डीप-स्ट्राइक मिशन के लिए बनाया गया है। यह मिसाइलें, बम और प्रिसिजन-गाइडेड हथियार इंटरनल वेपन बे में कैरी करेगा ताकि स्टील्थ प्रोफाइल बनी रहे।
- डीप स्ट्राइक : दुश्मन की सबसे मजबूत एयर डिफेंस को चीरते हुए उसके कमांड सेंटर और रडार स्टेशनों को तबाह करना।
- SEAD मिशन: दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को सप्रेस और डिस्ट्रॉय करना ताकि पीछे से फाइटर जेट्स के लिए रास्ता साफ हो सके।
- मैनड-अनमैनड टीमिंग: भविष्य की जंग में ये तेजस Mk1A/Mk2 और 5th Gen AMCA फाइटर जेट के साथ मिलकर एक टीम की तरह लड़ेगा।
1980 से शुरू हुई कावेरी की कहानी, अब जाकर मिली मंजिल
कावेरी इंजन का सफर आसान नहीं रहा। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 1980 के दशक के आखिर में LCA तेजस के लिए हुई थी।लेकिन, तब ये इंजन जरूरी थ्रस्ट-टू-वेट रेश्यो हासिल नहीं कर पाया और वजन ज्यादा होने के कारण तेजस के प्रोडक्शन मॉडल में GE-404 इंजन लगाना पड़ा। इसी नाकामी से सीख लेकर वैज्ञानिकों ने नया रास्ता निकाला। उन्होंने कावेरी से आफ्टरबर्नर सेक्शन हटा दिया और एक नॉन-आफ्टरबर्निंग वैरिएंट - Kaveri Derivative Engine (KDE) बनाया।अब यही KDE वर्जन घातक UCAV को पावर देगा और भारत के आत्मनिर्भर स्टील्थ ड्रोन के सपने को पूरा करेगा।




















