इंदौर मे समीप सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , तीन यात्रियों की मौत

Follow on Google News
इंदौर मे समीप सड़क हादसा, 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , तीन यात्रियों की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही यात्री बस भेरू घाट पर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिमरोल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधा गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सिमरोल थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। जानकारी के मुताबिक, बस में ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे यात्री सवार थे, जिनमें दिल्ली सहित अन्य शहरों से आए यात्री भी शामिल थे। इनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल सिमरोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि हादसा बस चालक की लापरवाही और ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने से हुआ। पुलिस ने कहा है कि बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी, ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

    हादसे में इन 3 लोगों की मौत

     महू के भेरूघाट पर हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। इसमें पद्मा बाई (45) निवासी तिलक नगर इंदौर और राहुल (25) निवासी देवरिया यूपी के शव महू के सिविल अस्पताल लाए गए हैं। जबकि अनिता (40) पति अशोक राव निवासी न्यू गोरी नगर इंदौर का शव एमवाय अस्पताल लाया गया है।

    कुल 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 9 घायल इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 4 घायल महू के सिविल अस्पताल में भर्ती है।

    इंदौर एमवाय में भर्ती घायल

    • चिंतेश (47) पिता मंगल, निवासी न्यू गोरी नगर
    • सरला (45) पति चिंतेश, निवासी न्यू गोरी नगर
    • प्रियांशु (17) पिता संजय, निवासी, सूरत गुजरात
    • नवल किशोर (40) पिता शत्रुधन, निवासी मैनपुरी यूपी
    • कबीर (13) पिता विजय, निवासी पुणे महाराष्ट्र
    • नेहा (25) पिता सर्वेश, निवासी मैनपुरी यूपी
    • सरला (32) पति विजय, निवासी पुणे महाराष्ट्र
    • प्रतीक (32) तिवारी पिता संजय निवासी बीजलपुर
    • अजहर (35) पिता महमूद निवासी जूना रिसाला

    महू सिविल अस्पताल में भर्ती घायल

    • सुमित (35) पिता सोमनाथ झागरे निवासी शनि सिंगनापुर महाराष्ट्र
    • सोनाली (31) पति सुभाष मोहिते निवासी पुणे
    • विजय (29) पिता सुभाष पाटिल निवासी पुणे
    • रामकिशोर (45) निवासी खंडवा
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts