BJP नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मंडीदीप में रिश्तेदार के घर छिपे थे

Follow on Google News
BJP नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मंडीदीप में रिश्तेदार के घर छिपे थे
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपी अर्जुन और पीयूष को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल के पास मंडीदीप में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए थे। आज दोपहर तक पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर इंदौर थाने पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मोनू की हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है।

जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की रविवार (23 जून) सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए और नंबर मांग लिया। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल से मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले। बदमाशों ने 3-4 बार फायरिंग की। गोली लगने के बाद मोनू मौके पर ही गिर गए। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने पास में खड़े दोस्तों पर भी फायरिंग की लेकिन वह बच गए। आरोपियों की पहचान अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ के रूप में हुई है। ऐसा सामने आया है कि अर्जुन और मोनू के बीच कुछ दिन पहले कहा-सुनी हुई थी। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

BJP युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे मोनू

मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में मोनू की अहम भूमिका बताई जा रही थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts