IIM की स्टडी:इंदौर एयरपोर्ट पर बढ़ेगा दबाव, 10 साल में 1 करोड़ पार होगी यात्रियों की संख्या

प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर तेजी से बढ़ती यात्री संख्या अब चिंता का विषय बनती जा रही है। भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर की स्टडी में सामने आया है कि अगर समय रहते विस्तार नहीं हुआ तो शहर की आर्थिक रफ्तार प्रभावित हो सकती है।
Follow on Google News
इंदौर एयरपोर्ट पर बढ़ेगा दबाव, 10 साल में 1 करोड़ पार होगी यात्रियों की संख्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्टडी के अनुसार एयरपोर्ट पर हर साल करीब 14 प्रतिशत की दर से यात्री बढ़ रहे हैं और अगले 10 साल में संख्या 1 करोड़ पार कर सकती है। मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर पहले ही दबाव में है, ऐसे में विस्तार जरूरी बताया गया है।

    यात्री संख्या में तेजी से बढ़ोतरी

    रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री संख्या में हर साल करीब 14 प्रतिशत की दर से वृद्धि हो रही है। यही रफ्तार जारी रही तो अगले 10 वर्षों में यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा टर्मिनल, रनवे और अन्य सुविधाएं पहले ही सैचुरेशन पॉइंट के करीब हैं। ऐसे में भविष्य का दबाव संभालना मुश्किल होगा। जहां देश के अन्य एयरपोर्ट्स पर वृद्धि दर 7-8% है, वहीं इंदौर में यह लगभग दोगुनी है। अनुमान है कि अगले 5 साल में ही यात्री संख्या लगभग दोगुनी हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: गैस नहीं तो करंट का करारा झटका : रसोई से बाथरूम तक बदली आदतों ने एक महीने में दोगुना किया बिजली खर्च

    कार्गो और इंटरनेशनल कनेक्टिविटी चुनौती

    रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि फार्मास्यूटिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से बढ़ते इंदौर के लिए एयर कार्गो की सीमित क्षमता एक बड़ी बाधा बन सकती है। पर्याप्त कोल्ड-चेन और आधुनिक कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में निर्यात प्रभावित हो सकता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सीमित संख्या भी शहर की वैश्विक कनेक्टिविटी को कमजोर करती है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने 2028-29 तक जीएसडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन एयरपोर्ट विस्तार नहीं हुआ तो यह लक्ष्य प्रभावित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मंगाया सामान वजन में आया कम : आयोग ने लगाया जुर्माना, दो बार रिटर्न के बाद भी बनी रही समस्या

    रिपोर्ट की प्रमुख सिफारिशें

    स्टडी में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के तत्काल विस्तार की जरूरत बताई गई है। इसके साथ ही मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम विकसित करने, अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने और आधुनिक कार्गो और कोल्ड-चेन नेटवर्क तैयार करने की सिफारिश की गई है। 'एयरोट्रोपोलिस' मॉडल अपनाने और पीपीपी मॉडल के जरिए निवेश बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। डिजिटल अपग्रेडेशन और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की भी जरूरत बताई गई है। साथ ही जमीन और पर्यावरण समस्याओं के समाधान को अहम माना गया है। बता दें कि जानकारी के अनुसार सांसद शंकर ललवानी के पत्र के आधार पर आईआईएम ने यह स्टडी की है।

    आर्थिक विकास से जुड़ा एयरपोर्ट का भविष्य

    रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट अब केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास की रीढ़ बन चुका है। इंदौर में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसका सीधा असर व्यापार और उद्योग पर पड़ता है। आईआईएम डायरेक्टर डॉ. हिमांशु राय ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर सौंपी जा चुकी है और इसमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में शहर की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts