इंदौर से जलगांव के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू,जारी किया शेड्यूल

इंदौर से जलगांव के बीच नई हवाई सेवा 1 मई से शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी और व्यापार, धार्मिक व पारिवारिक यात्राओं को आसान बनाएगी।
Follow on Google News
जारी किया शेड्यूल

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से अब महाराष्ट्र के जलगांव तक हवाई सफर और आसान होने वाला है। एलायंस एयर ने इस रूट पर नई फ्लाइट सेवा शुरू करने का ऐलान किया है, जो 1 मई से शुरू होगी। एलायंस एयर ने इस नई सेवा के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरलाइन के अनुसार यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन-मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

फ्लाइट संख्या 9I-627 दिल्ली से इंदौर पहुंचेगी और फिर इंदौर से जलगांव के लिए उड़ान भरेगी। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट शाम 4:50 बजे इंदौर पहुंचेगी और उसके बाद 6:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इंदौर से जलगांव जाने वाली फ्लाइट शाम 7:15 बजे उड़ान भरेगी और करीब 7:55 बजे जलगांव पहुंचेगी। वहीं वापसी में फ्लाइट 9I-628 जलगांव से रात 8:20 बजे उड़ान भरकर 9 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान रात 9:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 11:30 बजे वहां पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: भोपाल में महिला आरक्षण बिल पर बवाल : 'लॉलीपॉप' लेकर जताया विरोध, कांग्रेस से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च; अध्यक्ष गिरफ्तार

व्यापार और धार्मिक यात्राओं को मिलेगा फायदा

इस नई फ्लाइट सेवा को लेकर एयरलाइन अधिकारियों का मानना है कि इसका सीधा फायदा आम यात्रियों को मिलेगा। खासकर उन लोगों को जो व्यापार, धार्मिक यात्रा या पारिवारिक कारणों से इंदौर और जलगांव के बीच लगातार सफर करते हैं। एलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर समीर कुलकर्णी ने कहा कि नई कनेक्टिविटी से व्यापारिक, धार्मिक और पारिवारिक यात्राओं को बड़ा फायदा मिलेगा। हम यात्रियों और ट्रैवल एजेंसियों से अपील करते हैं कि इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने यात्रियों और ट्रैवल एजेंसियों से इस नई सेवा को समर्थन देने की अपील भी की है। नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से इंदौर एयरपोर्ट की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts