PlayBreaking News

भोपाल में नौकरी के नाम पर ठगी :एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, 50 हजार ऐंठे

भोपाल में नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी युवती से एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। परिचित युवकों ने झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। एक साल बाद शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि दूसरा अभी फरार है।
Follow on Google News
एम्स में जॉब दिलाने का झांसा, 50 हजार ऐंठे

भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी एक युवती को एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके ही परिचितों ने 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। युवती लंबे समय तक आरोपियों के भरोसे में रही, लेकिन जब एक साल बीतने के बाद भी उसे न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए, तब उसने पुलिस का सहारा लिया। 

जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं और लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

पीड़िता कौन है?

प्रिया राठौर (30) सीहोर जिले की रहने वाली है। उसने भोपाल से नर्सिंग की पढ़ाई की है और फिलहाल एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही है। बता दें कि प्रिया की पहचान सीहोर के ही रहने वाले मुकुल त्यागी और अमर छावा से थी। दोनों युवक भोपाल में प्राइवेट काम करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने युवती से कहा कि उनकी एम्स में पहचान है और वे वहां नौकरी लगवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल में कथावाचक का ठगी कांड: विदेश नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठे, पुलिस कर रही जांच

50 हजार रुपए लिए, नौकरी नहीं दिलाई

आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 50 हजार रुपए नकद ले लिए। पैसे लेने के बाद दोनों युवक लगातार टालमटोली करते रहे और कोई नियुक्ति पत्र नहीं दिला पाए। करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो युवती ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने मुकुल त्यागी और अमर छावा के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में अमर छावा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुकुल त्यागी अभी फरार है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts