Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में जहाज डूबा, दो मछुआरों की मौत; 24 लापता

Follow on Google News
इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में जहाज डूबा, दो मछुआरों की मौत; 24 लापता
जकार्तामध्य इंडोनेशिया में दक्षिण सुलावेसी प्रांत के जलक्षेत्र में जहाज के डूब जाने से दो मछुआरों की मौत हो गई। जबकि, 24 अन्य लापता हो गए। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी मुहम्मद नूरसल ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रांत के सेलयार द्वीपों के पास मछली पकड़ने वाला जहाज भारी लहरों की चपेट में आकर पलट गया।

लहरों के बीच फंसा जहाज

मछुआरे तीन दिन से अधिक समय तक बाहर निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे, लेकिन विफल रहे। लहरों के बीच फंसे जहाज पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तब उन्होंने स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे बचाव अभियान टीम को फोन किया गया, जिसके बाद, उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया है।

जहाज पर सवार थे 37 लोग

प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रेस अधिकारी मुहम्मद नूरसल ने बताया कि मछली पकड़ने वाले जहाज पर करीब 37 लोग सवार थे और वे सभी पश्चिमी इंडोनेशिया के जकार्ता से मध्य इंडोनेशिया के जलक्षेत्र के लिए रवाना हुए थे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts