Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Follow on Google News
कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
मंगलवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। धमकी मिलने के तुरंत बाद पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच संपर्क हुआ और फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए निर्देशित किया गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

जैसे ही विमान नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों, दमकल और मेडिकल टीमों ने स्थिति को पूरी तरह कंट्रोल में ले लिया।

बम की सूचना के बाद शुरू हुई जांच

बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। विमान को एक अलग इलाके में खड़ा कर पूरी तरह से तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।

एयरलाइन और प्रशासन की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

इस घटना में इंडिगो एयरलाइंस और नागपुर एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई ने एक संभावित खतरे को टाल दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts