PlayBreaking News

Indigo में ऐसा क्या हुआ... जो क्रिकेटर आर अश्विन को आया गुस्सा, हर्षा भोगले ने भी उतार दी एयरलाइंस की लू

Follow on Google News
Indigo में ऐसा क्या हुआ... जो क्रिकेटर आर अश्विन को आया गुस्सा, हर्षा भोगले ने भी उतार दी एयरलाइंस की लू
नई दिल्ली। एयरलाइंस की खराब सर्विस को लेकर अक्सर बड़ी हस्तियां कंपनियों के खिलाफ शिकायत करती नजर आती हैं। नया मामला टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जुड़ा है। अश्विन ने हाल ही में इंडिगो पर उड़ान बुक करने के अपने अनुभव को बताया। साथ ही दावा किया कि, उनके साथ अच्छा एयरलाइन की तरफ से सही बर्ताव नहीं किया गया। इससे पहले दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इंडिगो की सर्विस को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

अश्विन बोले- अरे, कौन उन्हें पकड़ेगा???

आर अश्विन ने हर्षा भोगले की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, “यह एक नियमित समस्या बनती जा रही है @IndiGo6E, हाल ही में थर्ड पार्टी बुकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनके साथ मेरा हालिया अनुभव बहुत बुरा था, वे आपसे भुगतान करवाते हैं और फिर जो करना चाहते हैं, करते हैं। पता नहीं यह घोटाला है या नहीं!! अरे, कौन उन्हें पकड़ेगा??? हम बस इतना कर सकते हैं कि उन पर भरोसा न करें। अगर आप भुगतान भी करते हैं, तो वे आपकी ब्लॉक की गई सीटें नहीं देंगे, अपना समय या ऊर्जा बर्बाद न करें।”

इंडिगो फर्स्ट के लिए पैसेंजर लास्ट : हर्षा भोगले

आर अश्विन से पहले हर्षा भोगले ने 24 अगस्त को इंडिगो की खराब सर्विस को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने कहा था कि, इंडिगो फर्स्ट के लिए पैसेंजर लास्ट है। उन्होंने लिखा था, "हैशटैग इंडिगो फर्स्ट पैसेंजर लास्ट का एक और उदाहरण। मेरी फ्लाइट में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने चौथी पंक्ति की सीट के लिए भुगतान किया था, ताकि उन्हें ज्यादा चलना न पड़े। बिना किसी स्पष्टीकरण के, इंडिगो ने दंपत्ति को 19वीं सीट पर बदल दिया। उन्हें संकरे रास्ते से 19वीं पंक्ति तक चलने में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन कौन परवाह करता है। कुछ लोगों को शोर मचाना पड़ा, अनैतिकता की ओर इशारा करना पड़ा और उसके बाद ही, केबिन क्रू के खुशमिजाज लोगों की बदौलत उन्हें मूल सीटें वापस मिल पाईं।"

इंडिगो ने दिया ये जवाब

इंडिगो ने हर्षा भोगले को जवाब देते हुए कहा कि, ग्राहकों को असुविधा हुई, इसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। इस बात को हमारे ध्यान में लाने और हमसे बात करने के लिए समय निकालने के लिए आपका धन्यवाद। हमारे चालक दल ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि वे अपनी मूल रूप से निर्धारित सीटों पर आराम से यात्रा कर सकें। ये भी पढ़ें- कोहली या धोनी नहीं हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर, लिस्ट में पहला नाम जान चौंक जाएंगे आप… देखें पूरी लिस्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts