PlayBreaking News

Plane Crash : मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश, DGCA ने कहा- ये भारत का एयरक्राफ्ट नहीं

Follow on Google News
Plane Crash : मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश, DGCA ने कहा- ये भारत का एयरक्राफ्ट नहीं
काबुल। मॉस्को जा रहा एक प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। ये अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये पर्वकीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

तोपखाना की पहाड़ियों पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी कि बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय पंजीकृत नहीं

MoCA और DGCA के सूत्रों ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारत में रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्लेन रूस में रजिस्टर्ड है। किसी भी भारतीय एयरलाइन के पास रूस रजिस्टर्ड विमान नहीं है। भारतीय नागर विमान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही नॉन शेड्यूल्ड (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्कन पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।' इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था यह विमान भारतीय है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts