T20 रैंकिंग :टॉप- 4 में भारतीयों का दबदबा, अभिषेक 875 पॉइंट के साथ टॉप पर, ऑलराउंडर्स में हार्दिक दूसरे स्थान पर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बल्लेबाजों की सूची में भारत के चार खिलाड़ी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं, जो टीम की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को दर्शाता है। साथ ही ऑलराउंर्स में भी खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।
अभिषेक का जलवा, टॉप पर काबिज
टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग के साथ नंबर-1 पायदान पर काबिज हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ईशान किशन हैं, जिससे भारत को टॉप-2 में डबल बढ़त मिली है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और चौथे स्थान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट मौजूद हैं। अभिषेक फिलहाल IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। जहां एक बार फिर टीम को उनसे बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीदें होगी।
टॉप- 10 में सूर्या- तिलक भी शामिल
भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि टॉप-10 में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं। इससे साफ है कि भारतीय बल्लेबाजी यूनिट इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे मजबूत मानी जा रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। वहीं अब
एस्टरहुइजन की लंबी छलांग
इस बीच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 200 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन ने बड़ी छलांग लगाई है। वे 64 स्थान ऊपर चढ़कर 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ऑलराउंडर्स में हार्दिक दूसरे स्थान पर
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 328 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 299 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर कायम हैं। वहीं पाकिस्तान के सैम अयूब तीसरे और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी चौथे स्थान पर हैं।
राशिद खान दुनिया के टॉप बॉलर
गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान 753 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे नंबर पर काबिज हैं। टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।
कुल मिलाकर, ताजा रैंकिंग में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है, खासकर बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन में। आने वाले मैचों में यह प्रदर्शन टीम इंडिया को और मजबूती दे सकता है।











