Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 10 दिन से लापता भारतीय महिला, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में पोस्टर के जरिए लोगों से मांगी मदद

Follow on Google News
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 10 दिन से लापता भारतीय महिला, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में पोस्टर के जरिए लोगों से मांगी मदद
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भारतीय महिला के लापता होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को आखिरी बार 1 मार्च की रात को अपने घर से निकलते हुए देखा गया था जिसके बाद से ही वह घर वापिस नहीं आई। तभी से ही पुलिस लगातार महिला की खोज कर रही है।

10 दिन से लापता है महिला

पुलिस ने महिला के गुमशुदा होने की जानकारी देते हुए बताया कि 25 साल की एक भारतीय महिला 10 दिन से गायब है। उसकी पहचान फेरिन खोजा के रूप में की गई है। वो 1 मार्च को रात 11 बजे अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसे आखिरी बार ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट, ग्रीन स्वेटर और ब्लू जीन्स में देखा गया था।

पुलिस ने जारी किए पोस्टर

पुलिस ने आगे बताया कि, फेरिन खोजा को ढूंढने के लिए हम लोगों की मदद ले रहे हैं। इसके लिए फेरिन की तस्वीरें जारी की गई है और 112 प्रेसिंक्ट डिटेक्टिव स्क्वाड उनका पता लगाने की कोशिश कर रहा है। America Latest International News

महिला को है बाइपोलर डिसऑर्डर

न्यूयॉर्क के सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, फेरिन खोजा को बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी है। वहीं, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) को मामले की जानकारी दे दी गई है।

क्या होता है बाइपोलर डिसऑर्डर ?

बाइपोलर डिसऑर्डर एक मेंटल डिसऑर्डर है। जिसका प्रभाव व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर होता है। यह डिसऑर्डर मैनिक-डिप्रेसिव इलनैस भी कहलाता है। इसका असर कई सप्ताह या महीनों तक भी पेशेंट्स में रह सकता है। इसमें मूड में एक्सट्रीम शिफ्ट होने के कारण पेशेंट्स की एनर्जी और एक्टिविटी लेवल प्रभावित होती है। पेशेंट की फीलिंग्स बार-बार बदलती रहती है, ऐसे में वह कभी बहुत खुश हो सकता है, तो कभी बहुत उदास। इस बीमारी के चलते आत्महत्या की दर काफी ज्यादा होती है। ये भी पढ़ें - गुड लक के लिए प्लेन के इंजन में फेंका सिक्का, चार घंटे रुका रहा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts