Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UK: इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंग्लैंड के वॉलसाल में हुए भारतीय मूल की महिला के साथ रेप मामलेे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
Follow on Google News
इंग्लैंड में भारतीय मूल की महिला के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लंदन। ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स स्थित वॉलसाल में हुए भारतीय मूल की महिला के साथ रेप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पेरी बार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसकी उम्र 32 साल है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

    गिरफ्तारी जांच के लिए अहम

    डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रोनन टायरर ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी जांच के लिए एक अहम कदम है। हमारी प्रथामिकता महिला है जो इस हमले का शिकार हुई है। लगातार पुलिस द्वारा महिला को पूरी जानकारी दी जा रही है। साथ ही, विशेष रूप से महिला को अधिकारियों द्वारा मदद मिल रही है। 

    क्या है पूरा मामला? 

    बता दें, कि बीते शनिवार भारतीय मूल की महिला के साथ इंग्लैंड के एक युवक ने नस्लीय हमले के तहत रेप किया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपी की तलाश शुरू हुई की गई थी। 

    घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दें

    वहीं, पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी के पास इस वारदात से जूड़ा सीसीटीवी फुटेज है तो तुरंत पुलिस को 101 नंबर पर कॉल कर सूचना दें।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts