भारत ने पाकिस्तान को हराया, 7 विकेट से जीता मुकाबला; 8.4 ओवर में चेज किया टारगेट

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
पाकिस्तान का टी-20 में सबसे छोटा स्कोर
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर रहा।
ये भी पढ़ें: इंदौर मेट्रो अब चलेगी 17 किमी-सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने हरी झंडी दिखाई, सफर भी किया
श्री चरणी और प्रेमा ने बरपाया कहर
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई, वहीं दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
हरमनप्रीत ने फिर नहीं मिलाया हाथ
टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था।
150वें मैच में कप्तानी कर रहीं हरमनप्रीत
22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच नो-हैंडशेक की नीति देखी जा रही है। यह पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, हरमनप्रीत कौर अपने 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं और टी-20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।




















