People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई
    US: मेक्सिको में एक कनाडाई महिला की गोली मारकर हत्या, पांच अन्य घायल
    लखनऊ: पिता ने 16 साल की बेटी की ली जान, दोस्त के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
    'धमकियों के बीच अमेरिका के साथ बातचीत मंजूर नहीं', ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    PM मोदी ने देश के साथ किया विश्वासघात?टैरिफ पर US कोर्ट के फैसले के बीच बोले राहुल गांधी, खड़गे ने भी साधा निशाना

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार दिया, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर 10% नया टैरिफ लागू कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं, आरोप लगाते हुए कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देश के हितों की अनदेखी की गई। इस विवाद से जुड़ी पूरी डील, राजनीतिक प्रतिक्रिया और किसानों पर पड़ने वाले असर को विस्तार से जानें।
    Publish Date: 21 Feb 2026, 1:52 PM (IST)Updated On: 24 Feb 2026, 4:54 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर उठे विवाद ने अब भारत की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है।

      राहुल गांधी का पीएम मोदी पर सीधा हमला

      कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है, उनका धोखा अब सामने आ गया। वे दोबारा बातचीत नहीं कर सकते, वे फिर से सरेंडर कर देंगे।

      कांग्रेस का आरोप है कि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भारतीय किसानों और छोटे कारोबारियों के हितों को नजरअंदाज किया गया है। विपक्ष का कहना है कि, मोदी सरकार ने जल्दबाजी में समझौता किया और इसके परिणामस्वरूप भारत को अनुकूल रियायतें नहीं मिल सकीं।

      Twitter Post

      अमेरिकी SC ने ट्रंप के टैरिफ को बताया अवैध

      शुक्रवार (20 फरवरी) को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि, राष्ट्रपति के पास इस तरह का टैरिफ लगाने का कोई अधिकार नहीं है। अदालत के 6-3 बहुमत के फैसले में कहा गया कि, संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ संसद के पास है।

      सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ ही घंटों बाद, ट्रंप ने एक नया आदेश जारी किया और दुनियाभर के देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह नया टैरिफ 24 फरवरी की आधी रात से प्रभावी होगा। ट्रंप ने कहा कि, भारत के साथ समझौता जारी रहेगा और कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्या है?

      भारत और अमेरिका के बीच लंबी बातचीत के बाद फरवरी की शुरुआत में सहमति बनी और 7 फरवरी 2026 को समझौते का ऐलान हुआ। समझौते के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं-

      • भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात होंगे।
      • अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई विशेष छूट नहीं दी गई।
      • सरकार का दावा है कि, किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं किया गया।

      कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, समझौता असंतुलित है और भारत को भारी रियायतें देने के बावजूद अमेरिकी उत्पादों पर भारत ने कोई राहत नहीं दी।

      विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा?

      कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, मोदी जी को देशवासियों के सामने खड़े होकर पूरी सच्चाई बतानी चाहिए। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसने या किन कारणों ने भारत के राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता करने के लिए दबाव डाला। क्या इसमें एप्सटीन फाइल्स का कोई संबंध था? क्या सरकार अपनी गहरी निष्क्रियता से जागेगी और 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान के साथ-साथ किसानों, मजदूरों, छोटे व्यवसायियों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए एक निष्पक्ष व्यापार समझौता पेश करेगी?

      जयराम रमेश ने कहा कि, यदि सरकार अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करती, तो भारतीय किसानों और राष्ट्रीय हितों की बेहतर सुरक्षा हो सकती थी।

      मनीष तिवारी ने कोर्ट के फैसले को दुनिया के लिए संदेश बताया कि कार्यपालिका की ज्यादती को रोकना न्यायपालिका की जिम्मेदारी है।

      प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाया कि, भारत को अमेरिका के फैसले का इंतजार क्यों नहीं किया गया, क्योंकि वर्तमान डील में भारतीय निर्यात पर 10% टैरिफ लागू होगा जबकि अमेरिकी आयात पर लगभग जीरो टैरिफ है।

      पहले भी उठा चुका है मुद्दा

      यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टैरिफ पर सरकार को घेरा। बजट सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर हंगामा हुआ और संसद में विपक्ष ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना की।

      अमेरिकी टैरिफ पर ट्रंप का नया ऐलान

      सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तीन घंटे बाद, ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, यह बहुत निराशाजनक है। मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है। यह देश के लिए कलंक है।

      हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत के साथ समझौता जारी रहेगा और कोई बदलाव नहीं होगा। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय यूनियन समेत सभी व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

      कांग्रेस और BJP आमने-सामने

      भारतीय निर्यातकों पर अब 10% टैरिफ लागू होगा, जबकि अमेरिकी आयात पर अभी भी जीरो टैरिफ जारी रहेगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह समझौता असंतुलित है और इसके चलते किसानों, छोटे व्यापारियों और डेयरी क्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं सरकार का दावा है कि इस समझौते में किसी भी क्षेत्र के हित से समझौता नहीं किया गया है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं।

      कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना समझौता किया। उनके मुताबिक, इस जल्दबाजी के कारण भारत के किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को नुकसान हो सकता है।

      टाइमलाइन

      तारीख

      घटनाक्रम

      2 फरवरी 2026

      अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% किया।

      7 फरवरी 2026

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान।

      20 फरवरी 2026

      अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध बताया।

      20 फरवरी 2026

      ट्रंप ने 3 घंटे बाद ग्लोबल 10% टैरिफ की घोषणा।

      24 फरवरी 2026

      टैरिफ प्रभावी होंगे।

      यह भी पढ़ें: अमेरिका में Tariff ड्रामा! कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, सभी देशों पर लगाया 10% नया टैरिफ

       

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Mallikarjun Kharge

      PM Modi

      Rahul Gandhi

      Trump Tariff

      Donald Trump

      India-US Trade Deal

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

      जंग या बातचीत?पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव

      कई महानगरों में निगम चला रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, यहां एक डिस्पेंसरी तक नहीं

      म्युनिसिपालिटी मॉडल में पीछे भोपाल :कई महानगरों में निगम चला रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, यहां एक डिस्पेंसरी तक नहीं

      रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बोले-दबाव के चेहरे नहीं, मुखौटे होते हैं, नो प्रेशर नो डायमंड

      Civil Services Day Special :रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव बोले-दबाव के चेहरे नहीं, मुखौटे होते हैं, नो प्रेशर नो डायमंड

      पूर्व DGP अरुण गुर्टू ने कहा- ‘दबावों में फैसलों से सिविल सर्विसेज पर भरोसा कमजोर हुआ’

      Civil Services Day Special:पूर्व DGP अरुण गुर्टू ने कहा- ‘दबावों में फैसलों से सिविल सर्विसेज पर भरोसा कमजोर हुआ’

      सिमटते जंगल और बढ़ती माफिया संस्कृति, वन विभाग के सामने नई चुनौतियां

      Civil Services Day Special:सिमटते जंगल और बढ़ती माफिया संस्कृति, वन विभाग के सामने नई चुनौतियां

      मप्र के इकलौते आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल जिन्होंने 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया

      Civil Services Day Special :मप्र के इकलौते आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल जिन्होंने 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया

      मप्र के पहले IAS शरद चंद्र बेहार ने सुनाए किस्से, चयन की खबर तक नहीं छपी; स्कूटी से जाते थे मंत्रालय

      Civil Services Day Special:मप्र के पहले IAS शरद चंद्र बेहार ने सुनाए किस्से, चयन की खबर तक नहीं छपी; स्कूटी से जाते थे मंत्रालय

      अस्पताल वार्ड के बाथरूम में बंदी ने टॉवल से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

      जबलपुर जेल में सनसनी : अस्पताल वार्ड के बाथरूम में बंदी ने टॉवल से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

      DGCA अधिकारी मुदावथ देवुला पर रिश्वतखोरी का आरोप; CBI ने मारे छापे, केस दर्ज

      DGCA अधिकारी मुदावथ देवुला पर रिश्वतखोरी का आरोप; CBI ने मारे छापे, केस दर्ज

      ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

      भोजशाला पर हाई कोर्ट में आर-पार:ASI ने मूर्तियों-श्लोकों के साक्ष्य रखे, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद दावा दोहराया

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....